Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

LAC के पास चीन ने बढ़ाई गतिविधियां, भारत भी पूरी तरह तैयार

नई दिल्ली. लद्दाख के बाद अब चीनी सेना उत्तराखंड के बाराहोटी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के समीप अपनी गतिविधियों को बढ़ा रहा है. हाल ही में इस इलाके में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (People’s Liberation Army) की एक टुकड़ी को सक्रिय देखा गया.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, “हाल ही में पीएलए की 35 सैनिकों वाली एक प्लाटून को उत्तराखंड के बाराहोटी इलाके के आसपास का सर्वेक्षण करते देखा गया था.” उन्होंने बताया कि चीनियों को इस क्षेत्र के आसपास थोड़े समय के अंतर पर कुछ गतिविधि करते देखा गया है. उन्होंने कहा कि चीनी सैनिक वहां रहने के दौरान लगातार इलाके का सर्वेक्षण करते रहे.

सीएम योगी लैपटॉप चलाना नहीं जानते, इसलिए बांटे नहीं : अखिलेश

सूत्रों ने बताया कि भारत ने भी उस इलाके में अपने पर्याप्त इंतजाम कर लिए हैं. सुरक्षा व्यवस्था को देखकर ऐसा लगता है कि चीनी इस क्षेत्र में कुछ गतिविधियां करना चाहते हैं हालांकि पूरे मध्य सेक्टर में भारत की तैयारी बहुत अधिक है.

वहीं चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और केंद्रीय सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाई डिमरी ने भी हाल के दिनों में चीन के साथ केंद्रीय क्षेत्र की सीमा का दौरा किया है और वहां की स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की है.

बुजुर्ग को थाने में बुलाकर SO ने दी गालियां, SP ने किया सस्पेंड

उन्होंने कहा कि बाराहोटी इलाके के पास एक एयर बेस पर चीनी गतिविधियां भी तेज हो गई हैं और वहां उन्होंने बड़ी संख्या में ड्रोन तैनात किए हैं.

Exit mobile version