Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आतंकियों को हथियार सप्लाई कर रहा है चीन, नॉर्थ-ईस्ट में भारत को विद्रोह की चिंता

नई दिल्ली। हाल ही में म्यांमार-थाइलैंड सीमा पर मेइ ताओ क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध चीनी हथियारों की बरामदगी हुई है। इसके बाद उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में एक बार फिर विद्रोह भड़काने को लेकर भारत की चिंता बढ़ गई है। यह बात एक यूरोपीय थिंक टैंक ने कही है।

यूरोपीयन फाउंडेशन फॉर साउथ एशियन स्टडीज (EFSAS) ने बीते 23 जून को Irrawaddy में प्रकाशित एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि शुरुआती जांच में पता चला कि हथियार म्यांमार के विद्रोही समूहों के लिए ले जाए जा रहे थे। लेकिन इस घटना ने नई दिल्ली में सिक्युरिटी सर्किल में भी चिंता बढ़ा दी है। इसने उन गंभीर सवालों पर भी फिर ताजा कर दिया है जो इस क्षेत्र में आतंकवादी समूहों के लिए चीन के समर्थन की गुंजाइश को लेकर लंबे समय से मौजूद थे। थाईलैंड स्थित संगठन ने इसे डिप्लो-आतंकवाद बताया है।

गैंगस्टर विकास दुबे ने फरारी के दौरान भाजपा नेता से मांगे थे 20 लाख रुपए

म्यांमार-थाइलैंड बॉर्डर से मिले हथियारों के चीनी लिंक होने की पुष्टि करते हुए Irrawaddy ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि ये हथियार अभी AA (अराकन आर्मी) के द्वारा इस्तेमाल नहीं किए जा रहे हैं। यूनाइटे वा स्टेट आर्मी और कचिन इंडिपेंडेंस आर्मी के द्वारा बनाए जाने वाले हथियार ऐसे नहीं हैं। वे ऑटोमैटिक फायर नहीं कर सकते हैं। जब्त किए गए हथियार असली हैं और चीन निर्मित हैं।”

EFSAS ने कहा कि भारत में नॉर्थ-ईस्ट के विद्रोही जो वर्षों से म्यांमार में शरण लेते रहे हैं और AA जिसकी जड़ें म्यांमार के रखाइन स्टेट में हैं, दोनों भारत के लिए सुरक्षा चुनौती पेश करते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा होने के साथ वे भारत की ऐक्ट ईस्ट पॉलिसी में भी अड़चन डालते हैं। भारत की शंका निराधार नहीं है। भारत का ऐक्ट ईस्ट प्रॉजेक्ट चीन की रणनीतिक सोच पर भारी है, चीनी हथियारों की आमद इसी के अनुरूप है।

इस मामले को लेकर 20 जुलाई को थाइलैंड में भारत की राजदूत सुचित्रा दुरई ने ताक प्रांत के गर्वनर अनसित संपुनथारात से मुलाकात की। इस बीच भारतीय सुरक्षा एजेंसियां म्यांमार और थाइलैंड में अपने समकक्षों से संपर्क में हैं।

यूनाइडेट स्टेट मिलिट्री इंटेलिजेंस के लिए काम करने वाले एक पूर्व अधिकारी एंडर्स कोर की ‘चीन का म्यांमार में डिप्लो-आतंकवाद’ शीर्षक वाले स्टडी रिपोर्ट का हवाला देते हुए EFSAS ने कहा कि म्यांमार में कूटनीतिक प्रभाव जमाने के लिए चीन आतंकवादी समूह AA को फंड और आधुनिक हथियार मुहैया करा रहा है।

Exit mobile version