• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीन का ‘ऑपरेशन एम्प्टी प्लेट’, खाना बर्बाद करने पर लगेगा एक लाख तक का जुर्माना

Desk by Desk
25/12/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर
0
waste of food

waste of food

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत समेत दुनिया के कई छोटे- बड़े देशों को आंखें दिखाने वाले चीन में अब खाद्यान्न संकट की स्थिति गंभीर हो गई है। अब इस समस्या से निपटने के लिए चीन सरकार ने एक नई नीति लागू की है। इसके तहत खाना बर्बाद करने पर लोगों और होटल-रेस्त्रां पर जुर्माना लगाया जाएगा। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इसे ‘ऑपरेशन एम्प्टी प्लेट’ ( Operation Empty Plate ) नाम दिया है। इसका उद्देश्य लोगों को इस बात के लिए प्रेरित करना है कि उतना ही खाएं, जितने की जरूरत है। इसके साथ ही प्लेट में खाना छोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए रेस्त्रांओं को अधिकार दिए जाएंगे।

भारत बायोटेक के अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से की मुलाकात

इसमें कहा गया है कि केवल शंघाई और बीजिंग में लोग हर साल इतना खाना बर्बाद करते हैं, जितने में करीब पांच करोड़ लोगों को पूरे साल तक खाना खिलाया जा सकता है। ऊपर से अमेरिका के साथ चल रहे ट्रेड वार ने उसके आयात-निर्यात पर असर डाला है और बाकी देशों के साथ भी उसके संबंधों में खटास आई है। वहीं, कोरोना महामारी ने भी आग में घी डालने का काम किया है। चीन सरकार की इस नई नीति के अनुसार, रेस्त्रां में खाना खाने के लिए जाने वाले लोग, सदस्यों की संख्या से ज्यादा डिश का ऑर्डर नहीं कर सकेंगे। मतलब, अगर चार लोग किसी रेस्त्रां में खाने गए हैं तो उन्हें अधिकतम चार डिश ही ऑर्डर करने की अनुमति होगी।

भविष्य की तकनीक, 3डी प्रिंट से बनाई देश की पहली बिल्डिंग

वहीं, प्लेट में खाना छोड़ने पर 10 हजार युआन (करीब 1.12 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगया जा सकता है। खाद्य संकट का सामना कर रही चीन की सरकार लोगों की खाना बर्बाद करने की आदत में बदलाव लाना चाहती है। दूसरी ओर, खाने की बर्बादी की समस्या के साथ चीन की सरकार देश में बढ़ती मोटापे की समस्या से भी परेशान है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार देश में 50 करोड़ से अधिक लोग ओवर वेट हैं, यानी उनका वजन सामान्य से अधिक है। साल 2002 में चीन में मोटापे की दर 7.1 फीसदी थी, जो साल 2020 में बढ़कर 16.4 फीसदी हो गई है। चीन में खाने की बर्बादी किस हिसाब से हो रही है, इसका अंदाजा एक रिपोर्ट से लगाया जा सकता है।

Tags: Chinafood wastagefood wastage in chinaoperation empty plateover eating problem in chinaWorld Hindi NewsWorld News in HindiXi Jinpingचीन
Previous Post

भारत बायोटेक के अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से की मुलाकात

Next Post

नेपाली संसद भंग कर फंसे पीएम ओली, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
k p sharma oli

नेपाली संसद भंग कर फंसे पीएम ओली, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

यह भी पढ़ें

JEE Mains

JEE Mains ने जारी किए एड्मिट कार्ड, इस वेबसाइट से करें डाउनलोड

29/07/2021
mole

जानें इन अंगों पर है तिल, तो समझ जाइए किस्मत वाले हैं आप

15/10/2025
akhilesh yadav

धर्म का इस्तेमाल सत्ता सुख पाने के लिए नहीं होना चाहिए : अखिलेश

05/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version