Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जिनपिंग का जलवा बरकरार, तीसरी बार बने चीन के राष्ट्रपति

Xi Jinping

Xi Jinping

बिजिंग। शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने चीन के नेता के रूप में तीसरा कार्यकाल हासिल किया है, इसके साथ ही उन्होनें अपनी नई टीम का ऐलान भी कर दिया है। चीन के सबसे बड़े नेता और CCP के संस्थापक माओ-त्से-तुंग के बाद जिनपिंग तीसरी बार नियुक्त होने वाले चीन के दूसरे शख्स बन गए हैं। अब जिनपिंग 5 साल तक इस पद पर बने रहेंगे।

इससे पहले जिनपिंग (Xi Jinping) को CCP की केंद्रीय समिति का नेता चुना गया। इस समिति का कार्यकाल दो बार से ज्यादा नहीं बढ़ाया जा सकता। इसमें रिटायरमेंट की उम्र भी 68 साल निर्धारित थी। लेकिन जिनपिंग 69 साल की उम्र होने के बावजूद इस पद पर काबिज हैं।

टीम में जिनपिंग ने सारे विरोधियों को हटाते हुए अपने भरोसेमंद लोगों को एंट्री दी है। ली कियान्ग को नया प्रधानमंत्री बनाया गया है। शी जिनपिंग ने 22 अक्टूबर को चीन के तत्कालीन प्रधानमंत्री ली केकियांग को पार्टी लीडरशिप से हटा दिया था। उनके साथ तीन और टॉप ऑफिशियल्स को हटाया गया था।

कैसे चुने गए मेंबर्स

CCP की बैठक के दौरान पार्टी के मेंबर्स ने नई सेंट्रल कमेटी के लिए वोटिंग की। इसमें 205 मेंबर्स हैं जिनमें 11 महिलाएं हैं। यही कमेटी पोलितब्यूरो मेंबर्स का सिलेक्शन करती है। बैठक खत्म होने के बाद सेंट्रल कमेटी की मीटिंग होती है। इसमें पोलितब्यूरो के 25 मेंबर्स और स्टैंडिंग कमेटी के 7 मेंबर्स चुने जाते हैं।

Exit mobile version