Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चीन का जहाज जापान के इशिगाकी द्वीप में डूबा, सात लोग बचाये गये

चीन का जहाज डूबा

चीन का जहाज डूबा

टोक्यो। चीन का एक जहाज जापान के इशिगाकी द्वीप के उत्तर में डूब गया है। इस जहाज पर 10 लोग सवार थे जिनमें से सात को बचा लिया गया है जबकि तीन लोग अब तक लापता बताए जा रहे हैं।

जनता के लिये कुछ नया लेकर आएगा बजट: त्रिवेंद्र सिंह रावत

क्योदो समाचार एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि जापानी तट रक्षक दल ने समुद्र में सात लोगों को देखा और क्षेत्र में एक गश्ती नाव भेजी। नाव की मदद से सात लोगों को बचा लिया गया है। यह हादसा ओकिनावा प्रांत के इशिगाकी तट से 330 किलोमीटर उत्तर में हुआ है। एजेंसी ने बताया कि तीन लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है।

Exit mobile version