Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चिराग पासवान को लगा एक और झटका, LJP राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से भी हटाए गए

chirag paswan

chirag paswan

लोक जनशक्ति पार्टी में घमासान जारी है। LJP में किसकी चलेगी, फिलहाल ये स्पष्ट होता नहीं दिख रहा है। मंगलवार को चिराग पासवान को संसदीय दल के नेता के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से भी हटा दिया गया।

एलजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में सूरजभान सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। पशुपति कुमार पारस के समर्थक विधायकों ने इसके लिए पार्टी के संविधान का इस्तेमाल किया। वहीं, चिराग पासवान ने इस पूरे मामले में पहली बार चुप्पी तोड़ी और चाचा पशुपति पारस के नाम लिखा पुराना खत सोशल मीडिया पर साझा किया।

सागर हत्याकांड में एक नया खुलासा, सामने आया यूक्रेन महिला का कनेक्शन

पशुपति पारस के समर्थक विधायकों का कहना है कि चिराग पासवान तीन पदों पर एक साथ काबिज थे। बताया जा रहा है कि अब पशुपति कुमार पारस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह 20 जून तक कार्यभार संभाल सकते हैं।

बता दें कि 17वीं लोकसभा में लोजपा के कुल छह सांसद हैं, जिनमें पांच सांसदों पशुपति कुमार पारस, चौधरी महबूब अली कैसर, वीणा देवी, चंदन सिंह और प्रिंस राज ने चिराग पासवान को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया। इसके बाद उन्होंने चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस को अपना नेता चुन लिया।

Exit mobile version