Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चित्रकूट : मिट्टी का टीला धंसने से तीन लोगों की मौत, योगी ने जताया शोक

cm yogi

cm yogi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में मिट्टी का टीला धंसने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Luv Ranjan की फिल्म में, श्रद्धा कपूर संग रोमांस करते दिखंगे रणबीर कपूर

श्री योगी ने दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को से कहा कि हादसे में हुए घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए।

मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जिसको लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। बसिंधा में 13 महिलाएं घरों की पुताई करने के लिए नदी किनारे बने मिट्टी के टीले को खोदने के लिए गई हुईं थी। मिट्टी खोदते समय अचानक टीला ढह गया। जिसकी वजह से मलबे में एक किशोरी नीतू पुत्री नवल किशोर (12) वर्ष, ज्ञान देवी पत्नी शंकर यादव, सुनीता पत्नी चुंकावन की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची देवी पत्नी मोहन, अनुराधा पुत्री मोतीलाल यादव, संतोषी पुत्री चुंकावन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल से प्रयागराज लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जिला अधिकारी शेषमणि पांडेय और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया है।

जिला प्रशासन इस दाैरान दो लोगों को बचाने में सफल रहा है। वहीं जिलाधिकारी शेषमणि पांडे का कहना है कि पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी। जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है उनको आर्थिक मदद दी जाएगी।

Exit mobile version