• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में भयमुक्त एवं गुंडा मुक्त सरकार के लिए बीजेपी को चुने : सीएम योगी

Writer D by Writer D
15/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कासगंज, चुनाव 2022
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कासगंज। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) में मंगलवार को भगवान वराह की मोक्ष स्थली एवं महाकवि संत तुलसीदास की जन्म भूमि शूकर क्षेत्र सोरों में पहुंचे।

उन्होंने चुनावी जनसभा में कहा कि प्रदेश में भयमुक्त एवं गुंडा मुक्त सरकार भाजपा ही दे सकती है। इसके लिए कमल का बटन दबाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

सोरों के मेला ग्राउंड के जनसभा मंच से मुख्यमंत्री योगी ने कहा, इस पवित्र धरती काे मेरा नमन है। यह धरती भगवान वराह एवं तुलसी के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की कर्म स्थली है। इसलिए इस क्षेत्र का मान सम्मान हमेशा बरकरार रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने सुशासन दिया है। भयमुक्त एवं गुंडा मुक्त शासन पार्टी की प्राथमिकता रही है और इसी आधार पर फिर से सरकार का संचालन होगा।

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण, मथुरा में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। साथ ही सोरो को भी तीर्थ का दर्जा देकर जिला सहित आसपास के क्षेत्र को विकसित करने का संकल्प दोहराया।

कहा कि, तीर्थ स्थल बनने से बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार के तमाम साधन उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि कासगंज में 51,800 किसानों की ऋण माफी हुई है। 2,10000 किसानों को सम्मान निधि मिली है। 8,400 दिव्यांग, 21,200 महिलाओं एवं 12,600 वृद्ध लोगों को 12,000 वार्षिक पेंशन का लाभ प्राप्त हुआ है।

योगी ने बुलडोजर घुमाकर  दो हजार करोड़ रुपये की जमीन खाली करा दी : अमित शाह

उन्होंने बताया कोरोना काल में कासगंज जिले के 10 लाख लोगों को डबल डोज राशन उपलब्ध हुआ है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना से भी जिले के हजारों लोगों को लाभान्वित किया गया। भारतीय जनता पार्टी संवेदनाओं के आधार पर कार्य करती है। उसकी संवेदना प्रदेश के किसान, व्यापारी, गांव, गरीब, महिलाओं, बेटियों के प्रति है। जबकि प्रदेश में 2012 में रही सपा सरकार की संवेदनाएं गुंडा, अपराधियों, आतंकवादियों के प्रति रही है। यही जनता को फर्क करना है और डबल इंजन की सरकार को प्रदेश में फिर से लाना है।

वोट की चोट से जोरदार तमाचा मारने की आवश्यकता : सीएम योगी

उन्होंने सरकार की अन्य उपलब्धियां भी गिनाई एवं कोरोना कॉल में देश व प्रदेश की सरकार द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का भी बखान किया। अंत में उन्होंने उपस्थित जनमानस से हाथ उठाकर भाजपा के पक्ष में मतदान कराने की अपील की। क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, ब्रज प्रांत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, प्रवासी जिला प्रभारी दामोदर अग्रवाल, महेंद्र बघेल, संजय दुबे पालिकाध्यक्ष मुन्नी देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, अमापुर प्रत्याशी हरिओम वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

‘इधर देखो न उधर देखो…, केशव मौर्य को टक्कर दे रहा है बर्तन की फेरी लगाने वाला

Next Post

वापस लौट रहा है ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, इस दिन से शुरू होगा टेलीकास्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Draupadi Murmu
Main Slider

राष्ट्रपति के अभिभाषण में निखरे महिला उत्थान के रंग

03/11/2025
Draupadi Murmu
Main Slider

25 वर्षों की यात्रा के दौरान उत्तराखंड ने हासिल किए विकास के प्रभावशाली लक्ष्य:

03/11/2025
CM Yogi
Main Slider

इंडी गठबंधन के पप्पू, टप्पू और अप्पू को नहीं दिख रहा विकास- सीएम योगी

03/11/2025
10 people died in a road accident
Main Slider

सड़क पर दौड़ती मौत ! डंपर ने 10 गाड़ियों को रौंदा, सड़क पर बिछ गई लाशें

03/11/2025
Shivpal Yadav
उत्तर प्रदेश

सपा में किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं… शिवपाल ने इस जिले की सभी फ्रंटल इकाइयों को किया भंग

03/11/2025
Next Post
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi

वापस लौट रहा है 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', इस दिन से शुरू होगा टेलीकास्ट

यह भी पढ़ें

Stubble

पराली प्रबंधन के लिए योगी सरकार बाटेंगी 17 लाख बायो डीकंपोजर

22/03/2024
RPSC RAS-2024 Main Exam Result Declared

पटवारी-लेखपाल भर्ती का रिजल्ट जारी, 44 अभ्यर्थियों पर लगा प्रतिबंध

06/04/2023
बलिया में 54 कोरोना पॉजिटिव 54 Corona positive in Ballia

वैश्विक स्तर पर 24 घंटे में कोरोना के 37724 नए मामले, अब तक 648 की गई जान

22/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version