Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अपनी स्किन के अनुसार चुने लिपस्टिक शेड्स, मिलेगा ग्लैमरस लुक

Lipstick

Lipstick

महिलाएं हो या फिरलड़कियां लिपस्टिक (Lipstick) सभी का फेवरेट मेकअप प्रोडक्ट होता है। जो लड़कियां अधिक मेकअप करना नहीं पसंद करती वो भी लिपस्टिक का यूज जरुर करती है। लिपस्टिक (Lipstick) चेहरे को अलग ही ग्लैमरस लुक देता है।

सिर्फ लिपस्टिक लगाने से ही पूरे चेहरे का लुक बदल जाता है। लिपस्टिक (Lipstick) एक मात्र ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है जो आपको सामान्य से स्पेशल लुक दे देता है। वहीं कई महिलाओं को लिपस्टिक लगाने का सही तरीका मालूम नहीं होता। जिसका नतीजा ये होता है लिपस्टिक (Lipstick) मुंह पर लिपी पुती सी नजर आती है। जो देखने में बहुत ही भद्दी नजर आती है। कई महिलाओं को अगर करीब से देखा जाए तो लिपस्टिक (Lipstick) होंठो से बाहर फैली हुई नजर आती है।

जिन महिलाओं के होंठ पतले हो, लिपस्टिक (Lipstick) लगाने से उनके होंठों थोड़े मोटे और बेहतरीन नजर आने लगते है। इससे आपका चेहरा और आकर्षक लगने लगता है। लिपस्टिक (Lipstick) लगाने से पहले बस कुछ बातों का ध्यान रखने की जरुरत होती है।

लिपस्टिक (Lipstick) लगाने से आप अपने होठों पर मॉइस्चराजर लगाएं। इससे लिपस्टिक आसानी से लग जाएगी और होंठ भी सुंदर दिखेंगे। इसके बाद लिपस्टिक से मैच करता हुआ लिप लाइनर इस्तेमाल करें। ताकि आप होठों के किनारों को अपने से डिफाइन कर सकें।

लिपस्टिक (Lipstick) लगाते समय ध्यान रहे कि होठों के बीच से लगाना शुरु करें और बाहर की तरफ लगाएं। अपने नेचुरल लिप के शेप को फॉलो करें। अब टिशू की हेल्प लेकर एक्स्ट्रा लिपस्टिक को हटा लें। होठों को ग्लॉसी दिखाने के लिए अंत में लिप ग्लॉस लगाए।

स्किन के रंग के अनुसार करें लिपस्टिक (Lipstick) का चुनाव

अगर आप के चेहरे का रंग सांवला है तो आप मरुन या फिर गहरे भूरे रंग की लिपस्टिक (Lipstick) का इस्तेमाल करें। ये कलर सांवली रंगत वालों के चेहरे की रंगत को आकर्षक लुक देता है।

इसके अलावा सांवले रंग वाली महिलाओं के होठों पर लाल रंग खूब फबता है। वैसी भी लाल रंग की लिपस्टिक हमेशा ट्रेंड में रहती है।

अगर आपके चेहरे की रंगत गेहूंआ है तो हल्के और गहरे रंग के शेड्स लगा सकती है।

अगर आपके चेहरे की रंगत गोरी है तो आप पीच, न्यूड पिंक, लाइट बैंगनी या फिर मैट लिपस्टिक (Lipstick) लगा सकती है।

Exit mobile version