Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बच्चों के स्टडी रूम में करें सही रंग के चुनाव, याददाश्त होगी तेज

Study Room

स्टडी रूम

लाइफ़स्टाइल डेस्क। वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए स्टडी रूम में सही रंग के चुनाव के बारे में।

वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों के रूम में सही रंग के चुनाव का भी उतना ही ध्यान रखना चाहिए, जितना कि बाकी चीज़ों का, क्योंकि रंग से उस जगह का  वातावरण तय होता है।

वास्तु के अनुसार बच्चों के स्टडी रूम में हल्का पीला, हल्का गुलाबी या हल्का हरा रंग करवाना बेहतर होता है। पीला रंग विद्या का रंग होता है और हरा रंग बुद्धि के देवता का रंग है।

अतः स्टडी रूम के लिये इन रंगों का चुनाव करने से बच्चे की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होती है, उसका विवेक मजबूत होता है और स्मरण शक्ति अच्छी होती है।

Exit mobile version