Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस जगह पर लगाएं बिंदी, बदल जाएगा फेस का लुक

Bindi

Bindi

माथे पर बिंदी (Bindi) लगाना सुहागिन महिलाओं के लिए जरूरी होता है। हालांकि कुंवारी लड़कियां भी बिंदी लगा सकती हैं और इसे लगाने से शृंगार पूरा हो जाता है। बिंदी लगाने की सबसे बड़ी खासियत है कि ये चेहरे को पूरी तरह से बदल देती है। अगर आप रोजाना बिंदी नहीं लगाती हैं और एक दिन लगाती हैं तो चेहरा बिल्कुल अलग नजर आता है। बिंदी की मदद से चेहरे का फोकस प्वाइंट बदल जाता है। जिससे फेस बिल्कुल अलग शेप में दिखता है। जानें माथे के बीच में कितनी ऊंचाई पर बिंदी (Bindi) लगाने से चेहरा लंबा और ओवल शेप में दिखने लगता है।

1) अगर आप बिंदी (Bindi) दोनों आईब्रो के बीच में नीचे की तरफ लगाती हैं। तो इससे नाक पर फोकस प्वाइंट बनता है। ऐसा करने से नाक छोटी नजर आती है। जिन महिलाओं की नाक बड़ी है वो नाक छोटा दिखाने के लिए बिंदी को आईब्रो के बीचोंबीच थोड़ा नीचे लगा सकती हैं।

2) बिंदी अगर दोनों आईब्रो के ठीक बीच में लगाती हैं तो इससे चेहरा बिल्कुल राउंड शेप में नजर आता है। साथ ही सारा फोकस आंखों पर जाता है।

3) चेहरे को अगर ओवल शेप में दिखाना चाहती हैं तो बिंदी (Bindi) को ठीक आईब्रो के ऊपर लगाएं। ऐसा करने से आईब्रो पर नजर जाती है और चेहरा अंडाकार दिखता है।

4) बिंदी को अगर आईब्रो के बीच में थोड़ी ऊंचाई पर लगाती हैं तो इससे चेहरा भरा हुआ, लंबा और मैच्योर नजर आता है।

Exit mobile version