Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डार्क स्किन वाले इन रंगों में दिखेंगे बेहद खूबसूरत

Clothes

अक्सर आपने लड़कियों को देखा होगा कि वे अपने कपड़ों (Clothes) का चुनाव करते समय बहुत कंफ्यूज रहती हैं कि यह रंग उन पर जमेगा की नहीं। साफ़ रंग की लड़कियों पर हर रंग के कपडे फबते हैं। लेकिन सांवली रंग की लड़कियों को कपड़ों (Clothes) के रंग के चुनाव के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए इससे जुड़े टिप्स लेकर आए हैं ताकि आप कपड़ों के रंग (Color) का सही चुनाव कर खुद को आकर्षक दिखा सकें। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

गुलाबी रंग

पिंक के सभी शेड्स जैसे हॉट पिंक, लाइट पिंक, बेबी पिंक आप कोई भी कलर ट्राई कर सकते हैं। ये सभी शेड्स आप पर अच्छे लगेंगे।

लाल रंग

लाल रंग हर स्किन पर अच्छा लगता है। शादी या किसी फंक्शन पर जाने के लिए आप लाल रंग का चुनाव कर सकते हैं।

हरा रंग

हरे रंग के कपड़ों को जरूर ट्राई करें। ये टील ग्रीन कलर आपकी स्किन पर अच्छा लगेगा।

काला रंग

काले रंग के कपड़ों को आप अन्य एक्सेसरीज व कपड़ों के साथ और आकर्षित बना सकती हैं। इसमें नेट, शिफॉन और लेदर की जुगलबंदी भी खूब जंचेगी।

नीला रंग

सांवले रंग की लड़कियों पर नीले रंग के कपड़े बहुत अच्छे लगते हैं। अगर आप सोचती हैं कि ये रंग गोरी स्किन पर अच्छा लगता है तो गलत सोचती हैं काली रंग पर नीला रंग खूब जचता है।

Exit mobile version