Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने गर्लफ्रेंड निधि संग रचाई सगाई

punit pathak

पुनीत पाठक

नई दिल्ली। कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने अपनी गर्लफ्रेंड निधि से सगाई कर ली है। पुनीत ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। पुनीत ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा-हमेशा की शुरुआत करने के लिए!

सुशांत की मौत में संदीप सिंह का हाथ, दुबई का भी कनेक्शन : सुरजीत सिंह

ये कपल पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहा था। इस खास मौके कि तस्वीरें पुनीत ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। दोनों को फैंस की तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

अपनी सगाई में निधि ने पीले और लाल रंग का एथनिक आउटफिट पहना वहीं, पुनीत फ्लोरल प्रिंट इंडियन वियर में दिखाई दिए। एक दूसरे की आंखों में देखते हुए दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैंं।

रिया चक्रवर्ती पर ट्विटर यूजर ने की अभद्र टिप्पणी, तो सपोर्ट में आई कुब्रा सैत

पुनीत ने डांस रिएलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ से करियर शुरू किया था। वह शो के दूसरे रनरअप बने थे। इसके बाद पुनीत डांस शो ‘झलक दिखला जा’ में कोरियॉग्रफर के तौर पर शामिल हुए। वह डांस प्लस, डांस चैंपियन्स में नजर आ चुके हैं। हालांकि, उन्हें खास पहचान ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नौवां सीजन जीतने के बाद ही मिली।

Exit mobile version