Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ईसाई समुदाय ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दिया दान

राम मंदिर Ram temple

राम मंदिर

बेंगलुरु। कर्नाटक के ईसाई समुदाय ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए की धनराशि दान दी है। यह जानकारी कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डॉ. सी एन अश्वथ नारायण ने रविवार को दी है।

अफगानी सुरक्षाबलों ने 15 तालिबानी आतंकवादियों को किया ढेर

श्री नारायण ने इस अवसर पर कहा कि यह कहना बिल्कुल गलत होगा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि भाजपा कामंत्र ‘सब का साथ, सब का विकास और सब का विश्वास’ है।
बता दें कि ईसाई समुदाय की ओर से प्रवासी भारतीय प्रमुख कारोबारी रोनालड कोलाको ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि हमारे समुदाय ने दान दिया है। उन्होंने कहा कि हम हमेशा देश के मामलों में सहायता के लिए अग्रसर हैं।

Exit mobile version