Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय की पत्नी को सिटी क्राइम ब्रांच का नोटिस

विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय की पत्नी को नोटिस

सैंडलवुड ड्रग केस में अब तक कई बड़े नाम सामने आए हैं। कुछ पेडलर्स भी गिरफ्तार किए गए। साथ ही इस मामले में एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी को गिरफ्तार किया गया था। कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा पर भी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सिंगर्स और एक्टर्स को कथित रूप से ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है।

अब सैंडलवुड ड्रग केस में भाई आदित्य अल्वा के कनेक्शन को देखते हुए सिटी क्राइम ब्रांच बेंगलुरु ने प्रियंका अल्वा ओबेरॉय को नोटिस दिया है।

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय के घर बेंगलुरु पुलिस का छापा

बता दें कि विवेक ओबरॉय के घर पर बेंगलुरु पुलिस ने छापेमारी की थी। ये छापेमारी विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अल्वा के मामले में की गई थी। बेंगलुरु पुलिस सर्च वारंट लेकर विवेक ओबरॉय के जुहू स्थित घर पर पहुंची थी।

सुहाना खान ने शेयर की अपनी ग्लैमरस तस्वीर, ट्रोल्स के लिए लिखीं कुछ बातें

एक पुलिस ऑफिसर ने इस छापेमारी को लेकर कहा था, ‘आदित्य अल्वा फरार है। विवेक ओबेरॉय उनके रिश्तेदार हैं और हमें जानकारी मिली कि आदित्य उनके घर में छुपा है। इसी के लिए कोर्ट से वॉरेंट लिया गया और हमारी क्राइम ब्रांच की टीम बेंगलुरु से मुंबई में उनके घर गई।’

Exit mobile version