• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नागरिक उड्डयन मंत्री ने ऑक्सीजन प्लांट की पूजन कर वैक्सीनेशन का किया शुभारम्भ

Writer D by Writer D
17/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बांदा, राजनीति
0
Nandgopal nandi

Nandgopal nandi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सोमवार को जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का पूजन किया और 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए वैक्सीनेशन का शुभारम्भ किया।

मंत्री नंदी आज निर्धारित समय पर पुलिस लाइन से सीधे जिला अस्पताल पहुंचे और जिला अस्पताल परिसर में ही स्थित निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का पूजन किया। इसके बाद वैक्सीनेशन का शुभारम्भ किया। यहां से होते हुए श्री नंदी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और वहां भी 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए वैक्सीनेशन का फीता काटकर शुरुआत की। साथ ही जनपद के अधिकारियों को कोविड-19 से सम्बंधित व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट को भी देखा और व्यवस्थाओं को सराहा। उन्होंने कहा कि छोटी सी जगह पर जिस तरह कोविड से निपटने के लिए यहां व्यवस्था की गई है सराहनीय है।

होम आइसोलेशन के मरीजों को ऑक्सीजन व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नामित

इस मौके पर प्रदेश के  पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त दिनेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव व कॉलेज के डॉक्टरों सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंत्री नंदी द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू किए गए वैक्सीनेशन के साथ ही जनपद के 13 केंद्रों पर आज वैक्सीनेशन का काम शुरू हो गया।

इन सेन्टरों में होगा टीकाकरण

जिले में 18 से 44 वर्ष के लाभार्थियों का टीकाकरण जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज, प्रश्नोत्तर केंद्र महिला चिकित्सालय, नगरी स्वास्थ्य केंद्र छवि तालाब, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिन्दवारी, बिसंडा, कमासिन बहेरी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा, नरैनी, बबेरू एवं जसपुरा में प्रातः 9 बजे से 5.30 बजे तक किया जाएगा। टीकाकरण केवल प्री रजिस्टर्ड लाभार्थियों का किया जाएगा। सभी लाभार्थियों से मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा डॉ एन डी शर्मा ने अनुरोध किया है कि वह अपना रजिस्ट्रेशन निकट के वैक्सीनेशन सेंटर पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर करा सकते हैं।

Tags: inagurates vaccination centrenandgopal nandioxygen plantup news
Previous Post

होम आइसोलेशन के मरीजों को ऑक्सीजन व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नामित

Next Post

मुजफ्फरनगर में लगेंगे छह नए आक्सीजन प्लांट : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
CM Nayab Singh
राजनीति

मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ जिले को दी स्वास्थ्य परियोजनाओं की बड़ी सौगातें

29/05/2026
Teejan Bai
Main Slider

पद्म विभूषण तीजन बाई की हालत नाजुक, AIIMS रायपुर में इलाज जारी

29/05/2026
Abdullah Azam
Main Slider

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत, इस केस में कोर्ट ने किया बरी; मिली थी 7 साल की सजा

29/05/2026
Navjot Singh Sidhu reached Haridwar
राजनीति

हरिद्वार पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, दक्षेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक

29/05/2026
Next Post
cm yogi

मुजफ्फरनगर में लगेंगे छह नए आक्सीजन प्लांट : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

रोवर Rover

एक बेड रूम वाले फ्लैट से ऑपरेट हो रहा मंगल ग्रह पर भेजा गया रोवर

28/02/2021
Surya Grahan

कब लग रहा है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल के बारे में

27/06/2024
Swami Shivanand

कुंभ मेले में आकर्षण का केंद्र बने 125 साल के स्वामी शिवानंद

20/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version