Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की अधिसूचना जारी, परीक्षा 27 जून को

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने गुरुवार को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च शाम 6 बजे तक है। यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 27 जून को आयोजित की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ । सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में बैठते हैं।

अब सपा भी चली सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर, जानें क्या है वजह?

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा सिविल सेवा परीक्षा का पहला एवं महत्वपूर्ण चरण है। इस परीक्षा में हर वर्ष लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ होती है, जिसमें दो पेपर होते हैं।

Exit mobile version