• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जज उत्तम आनंद के मौत का CJI ने लिया संज्ञान, तीन संदिग्ध गिरफ्तार

Writer D by Writer D
29/07/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, झारखंड, राष्ट्रीय
0
judge uttam

judge uttam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झारखंड के धनबाद में ऑटो से कुचले गए जज की मौत के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑटो चालक समेत तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी गिरीडीह से हुई है। पुलिस ने ऑटो भी जब्त किया है। जज की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने शीर्ष अदालत के समक्ष मामले को रखा है और सीबीआई जांच की मांग की है।

गौरतलब है कि बुधवार की सुबह जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद मार्निंग वॉक पर निकले थे, इसी दौरान रणधीर वर्मा चौक पर पीछे से एक ऑटो ने उन्हें बुरी तरह टक्कर मार दी। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने जज को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई है। वहीं, पुलिस इस घटना को हत्या की एंगल से जांच कर रही है। जज कई संगीन मामलों की सुनवाई कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

मॉर्निंग वॉक पर निकले जज की हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

पुलिस को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है, सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जज उत्तम आनंद सड़क किनारे धीमी गति से दौड़ लगा रहे थे। अचानक पीछे से एक ऑटो  उन्हें टक्कर मारकर तेजी से भाग निकलता है। लोग इसे साजिश बता रहे हैं। बता दें कि उत्तम आनंद हजारीबाग के रहने वाले थे। उनके पिता और भाई हजारीबाग कोर्ट में वकील हैं, जबकि उनके दो साले आईएएस अधिकारी हैं।

उत्तम आनंद के कोर्ट में कई बड़े केस की सुनवाई चल रही थी। इसमें यूपी के शूटर अभिनव प्रताप सिंह के मामले की सुनवाई भी इनके कोर्ट में चल रही थी। बता दें कि अनिभव प्रताप सिंह ने धनबाद में कई छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं जेल में बंद दर्जनों हत्याकांड में संलिप्त गैंगस्टर अमन सिंह मामले की सुनवाई भी इन्हीं की अदालत में चल रही थी।

Tags: Dhanbaddhanbad judge accidentdhanbad uttam anandJharkhand Hindi SamacharJharkhand News in HindiLatest Jharkhand News in Hindi
Previous Post

लोकसभा की कार्यवाही दूसरी बार स्थगित, स्पीकर बोले- पर्चे फेंकने की घटना फिर हुई तो होगा एक्शन

Next Post

इस राज्य में मेहरबान हुआ मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

UP CM Yogi roared in Siwan, Bihar
Main Slider

बिहार के माफिया को सीएम योगी ने बताया मारीच और सुबाहू, कहा- इन्हें फिर से पनपने नहीं देना है

31/10/2025
PM Modi
राजनीति

एकता को कमजोर करने वाली हर बात से दूर रहें: पीएम मोदी

31/10/2025
Supreme Court - stray dogs
राष्ट्रीय

Stray Dogs: सुप्रीम कोर्ट की राज्यों को फटकार, मुख्य सचिवों को सशरीर पेश होने का आदेश

31/10/2025
CM Dhami paid tribute to Sardar Patel on his 150th birth anniversary.
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

31/10/2025
CM Dhami paid tribute to Sardar Patel.
Main Slider

सरदार पटेल का सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता को समर्पित था: सीएम धामी

31/10/2025
Next Post
weather

इस राज्य में मेहरबान हुआ मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें

kalyan singh

कल्याण सिंह ने ट्वीट कर कहा- प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से मेरे स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा

09/07/2021
Diabetes

ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए करें इन चीजों का सेवन

22/08/2025
encounter

मुठभेड़ में प्रधान का हत्यारोपी दो भाइयों संग गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था

30/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version