Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हाथ पैर बांधे मिली कक्षा नौ की छात्रा, शरीर पर गम्भीर चोट के निशान

Temple land sold illegally for Rs 6 crore

Temple land sold illegally for Rs 6 crore

बस्ती जिले में शनिवार को दिनदहाड़े घर से शौच को निकली किशोरी लहूलुहान मिली है। उसके पैर बंधे थे, मुंह में ब्लेड था और शरीर के हर अंग से खून बह रहा था। किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है, जिसे चाकू से गोदकर हत्या करने का प्रयास किया गया है। ग्रामीणों ने छात्रा को बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पाया है। फिलहाल उसका इलाज जिला चिकित्सालय बस्ती में चल रहा है।

छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पर पहुंचे और सभी पहलुओं की जांच में जुट गए हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम माझा चौहानपुर का है।

घायल लड़की के परिजनों का कहना है कि, जब हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। गला कसा हुआ था। उसके दोनों पैर बंधे हुए थे, चेहरे पर ब्लेड से वार के निशान थे। शरीर के हर अंगों पर चाकू से वार किया गया था। यहां तक की मुंह में ब्लेड भी डाल दिया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं मेरी बेटी का बाल भी घटनास्थल पर काटा गया था।

परिजनों का आरोप है कि पूरी घटना जमीनी विवाद के कारण हुई है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए बस्ती पुलिस अधीक्षक पीड़ित परिवार से जिला अस्पताल में मुलाकात की और घटनास्थल का निरीक्षण करने घटनास्थल पर भी गए

Exit mobile version