• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CLAT PG रिवाइज्ड रिजल्ट जारी, शुरू हो गई काउंसलिंग प्रक्रिया

Writer D by Writer D
11/06/2025
in शिक्षा
0
CLAT

Clat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU Consortium) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट पोस्टग्रेजुएट यानी क्लैट पीजी (CLAT PG) 2025 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus।ac।in के माध्यम से CLAT 2025 पोर्टल पर अपने अकाउंट में लॉगिन करके CLAT PG 2025 (CLAT PG 2025) स्कोरकार्ड देख और उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

CLAT PG 2025 परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर 2024 को देश के 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 140 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। बीते 6 जून को दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश को ध्यान में रखते हुए कंसोर्टियम ने फाइनल आंसर-की को अपडेट किया था और रिजल्ट में संशोधन किया गया। क्लैट पीजी की फाइनल आंसर-की भी जारी की गई है। जानकारी के मुताबिक, आंसर-की से दो प्रश्न वापस ले लिए गए हैं।

शुरू हो गई काउंसलिंग प्रक्रिया

एडमिशन काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन 11 जून यानी आज दोपहर 1 बजे से शुरू हो गई है और 13 जून को शाम 5 बजे यह प्रक्रिया बंद हो जाएगी। उम्मीदवारों को कम से कम 15 प्राथमिकताएं देनी होंगी। वैसे काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन बंद होने तक कैंडिडेट अपनी प्राथमिकताएं कई बार अपडेट कर सकते हैं। सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए 30 हजार रुपये और एसटी/एससी/ओबीसी/बीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 20 हजार रुपये का भुगतान करना होगा।

प्रत्येक उम्मीदवार जिसे किसी भी एनएलयू में सीट आवंटित की गई है, वह काउंसलिंग राउंड में ‘फ्रीज’, ‘फ्लोट’ या ‘एग्जिट’ विकल्पों में से किसी का भी उपयोग कर सकता है। काउंसलिंग के पहले, दूसरे और तीसरे राउंड में अपनी सीट ‘फ्रीज’ करने के लिए उम्मीदवार को निर्धारित समय के भीतर 20 हजार रुपये के गैर-वापसी योग्य शुल्क का भुगतान करना होगा।

Tags: CLAT PG
Previous Post

भाईजान के नए लुक्स पर फैन्स हुए फिदा, बोले – अब कोई नहीं रोक सकता

Next Post

‘हां, मैंने ही मर्डर करवाया…’, सबूत देख टूट गई सोनम, रोते-रोते SIT की पूछताछ में कुबूला

Writer D

Writer D

Related Posts

NCERT book in controversy again
Main Slider

ब्राह्मणों ने अंग्रेजों को दिए शास्त्र?… फिर विवादों में फंसी NCERT की किताब

15/03/2026
Second day of UP Police SI recruitment exam
Main Slider

कड़ी सुरक्षा के बीच UP Police SI भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, 19 केंद्रों पर परीक्षा शुरू

15/03/2026
UP Police SI Recruitment
Main Slider

वाराणसी के 46 परीक्षा केंद्रों पर चल रही एसआई भर्ती परीक्षा,पहली पॉली में नहीं मिली गड़बड़ी

14/03/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को

12/03/2026
UP Police SI
Main Slider

UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिड कार्ड इस दिन होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

10/03/2026
Next Post
Sonam confessed to the crime of murdering Raja Raghuvanshi

'हां, मैंने ही मर्डर करवाया...', सबूत देख टूट गई सोनम, रोते-रोते SIT की पूछताछ में कुबूला

यह भी पढ़ें

Road Accident

दो बसों की टक्कर में दो की मौत, 14 घायल

21/05/2023
CM Yogi

कांग्रेस का ढांचा वैसे ही जर्जर हो चुका है, जैसे अयोध्या में बाबरी ढांचाः सीएम योगी

22/09/2024
chicken korma

इफ्तारी में बनाएं चिकन कोरमा, नोट करें रेसिपी

28/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version