• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ मेला क्षेत्र में 15 दिनों के विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत

Writer D by Writer D
28/02/2025
in Mahakumbh 2025, Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Cleanliness drive started in Maha Kumbh Mela area

Cleanliness drive started in Maha Kumbh Mela area

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। प्रयागराज के संगम तट पर पिछले 45 दिनों से सनातन आस्था और अध्यात्म का अनवरत प्रवाह महाकुम्भ पर्व के रूप में संपन्न हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) का आयोजन जहां अपनी दिव्यता और भव्यता के लिए जाना गया तो वहीं महाकुम्भ में स्वच्छता के भी कई कीर्तिमान बने। इसी क्रम में महाकुम्भ के समापन अवसर पर सीएम योगी ने स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया। साथ ही अगले 15 दिन विशेष स्वच्छता अभियान चला कर महाकुम्भ मेला क्षेत्र को स्वच्छ और निर्मल बनाने का निर्देश भी दिया है। मेले की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राना के मार्गदर्शन में स्वच्छता मित्रों और गंगा सेवा दूतों ने शुक्रवार से ही मेला क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान (Cleanliness Drive) की शुरूआत कर दी है। आने वाले 15 दिनों में प्रयागराज के संगम क्षेत्र, घाटों और मेले की स्थाई व आस्थाई सड़कों को साफ और स्वच्छ किया जाएगा।

सीएम के निर्देश पर 15 दिनों के स्वच्छता अभियान (Cleanliness Drive) की शुरुआत

विश्व के सबसे बड़े मानवीय समागम महाकुम्भ के अवसर पर लगभग 66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप महाकुम्भ को दिव्य-भव्य के साथ स्वच्छ महाकुम्भ के तौर पर भी संचालित किया गया। 15,000 से अधिक स्वच्छता मित्रों और लगभग 2000 गंगा सेवा दूतों ने निरंतर गंगा नदी और मेला क्षेत्र को साफ और स्वच्छ बनाये रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखी।

इसी क्रम में महाकुम्भ के समापन अवसर पर सीएम योगी ने स्वच्छता कर्मियों और गंगा सेवा दूतों को सम्मानित करने के साथ मेला क्षेत्र, संगम के घाटों और प्रयागराज नगर को स्वच्छ और निर्मल बनाने का निर्देश दिया है। ताकि महाकुम्भ के बाद भी तीर्थराज प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालु साफ और स्वच्छ संगम में पवित्र स्नान कर सकें।

संगम क्षेत्र को श्रद्धालुओं के लिए बनाया जाएगा स्वच्छ और निर्मल

मेले की विशेष कार्यधिकारी आकांक्षा राना ने सीएम योगी के निर्देशों के अनुरूप शुक्रवार से महाकुम्भ मेला क्षेत्र की सफाई के विशेष अभियान की शुरूआत कर दी है। जिसके तहत अगले 15 दिनों तक निरंतर संगम के घाटों, मेला क्षेत्र, मंदिरों और स्थाई व अस्थाई सड़कों को साफ और स्वच्छ करने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में लगाये गये 1.5 लाख अस्थाई शौचालयों को भी डिसमेंटल कर हटाया जाएगा।

महाकुंभ की स्वच्छता, सफाई, लाइटिंग व अन्य व्यवस्थाओं से दुनिया अचंभित

मेला क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण नैनी स्थित बसवार प्लांट में किया जाएगा। इसके साथ ही जल निगम नगरीय और ग्रामीण की ओर से बिछाई गई पाइप लाइन और विद्युत विभाग की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को भी मेले क्षेत्र से हटाने का कार्य शुरू हो गया है।

मेला क्षेत्र में लगाये गये साधु-संन्यासियों और कल्पवासियों के टेंट और पण्डाल हटाये जा रहे हैं। साथ ही नगर निगम प्रयागराज शहर को हरित, साफ और स्वच्छ बनाने का कार्य सुचारू रूप से कर रहा है।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025
Previous Post

हिमस्खलन के कारण दबे श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं: धामी

Next Post

टूटा 28 साल पुराना रिकॉर्ड, शेयर बाजार में 11 लाख करोड़ स्वाहा

Writer D

Writer D

Related Posts

mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
Next Post
Share Market

टूटा 28 साल पुराना रिकॉर्ड, शेयर बाजार में 11 लाख करोड़ स्वाहा

यह भी पढ़ें

keshav maurya

केशव प्रसाद ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

10/10/2022
Amitabh Bachchan

चोट और दर्द के बीच शूटिंग पर लौटे ‘शहंशाह’, ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट

25/03/2023
Sara Ali Khan

सारा अली खान ने किया लोकल ट्रेन में सफर

10/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version