Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

5-11 साल के बच्चों के  लिए Corbevax वैक्सीन के लिए रास्ता साफ, मंजूरी की सिफारिश

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच एक राहत की खबर आई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के ड्रग रेगुलेट के विशेषज्ञ पैनल ने 5 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई के कोविड-19 वैक्सीन Corbevax के लिए इमरजेंसी इस्तेमाल करने की सिफारिश की है।

भारत में बच्चों में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत 3 जनवरी से हुई और 15-18 साल उम्र तक के बच्चों को सबसे पहले वैक्सीन लगाई जाने लगी। इसके बाद 16 मार्च को इस अभियान को विस्तार देते हुए 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को भी इसमें शामिल किया गया।

कोविड टीका लगवा चुके लोगों के लिए खतरे की संभावना कम : सीएम योगी

भारत में इस समय 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को दो कोविड वैक्सीन लगाई जा रही हैं। वहीं अब कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते पांच से 11 साल तक के बच्चों पर इस वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Exit mobile version