Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गैंगस्टर रवि पुजारी का करीबी गिरफ्तार, मुंबई एयरपोर्ट से पुलिस ने दबोचा

Ravi Pujari

Ravi Pujari

मुंबई। थाणे क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल क्राइम ब्रांच की वसूली विरोधी सेल की टीम ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विजय पुरुषोत्तम साल्वी उर्फ विजय तंबात को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया विजय तंबात कुख्यात गैंगस्टर रवि पुजारी (Ravi Pujari) का करीबी है। विजय के खिलाफ कासरवाडावल्ली पुलिस स्टेशन में जबरन वसूली के एक मामला दर्ज था।

पुलिस ने बताया कि देश से फरार चल रहे साल्वी के खिलाफ आईपीसी और मकोका की धारा 385 और अन्य प्रावधानों में मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया था।

पुलिस के अनुसार, साल्वी संयुक्त अरब अमीरात से मुंबई हवाई अड्डे पहुंचा था, तभी आव्रजन अधिकारियों ने उसे पकड़कर ठाणे पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों को सौंप दिया।

Gaganyaan Mission: टीवी-डी1 की पहली उड़ान भरने से रोका, ISRO अध्यक्ष ने बताई ये वजह

साल्वी जबरन वसूली के एक मामले में वांछित था और इस मामले में गैंगस्टर रवि पुजारी (Ravi Pujari) ने 2017 में रोमा बिल्डर्स के महेंद्र पमनानी से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।

Exit mobile version