• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तरकाशी में फिर फटा बादल, नौगांव इलाके में भारी तबाही

Writer D by Writer D
07/09/2025
in उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
cloudburst

Cloud Burst

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। पहाड़ी राज्यों पर बारिश कहर बनकर बरस रही है। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक भारी तबाही मची हुई है। बादल फटने (Cloud Burst) , बाढ़ और भूस्खलन की कई घटनाएं अब तक इन राज्यों में घट चुकी हैं, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई। अब एक बार फिर उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटा (Cloud Burst)  । शनिवार को उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही हुई। नौगांव खड्ड में पानी का तेज उफान आया, जो लोगों के घरों तक में घुस गया।

उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट

नौगांव इलाके में बादल फटने (Cloud Burst) से हड़कंप मच गया। लोगों के मन में डर है। हालांकि, मौके पर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से परेशानी बढ़ रही है। अब फिर से मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी समेत उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। अल्मोड़ा, हरिद्वार, हल्द्वानी, जोशीमठ, पिथौरागढ़, टिहरी, नैनीताल, मसूरी, देहरादून और चमोली में 11 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

इसके अलावा 7 सितंबर को गुजरात और पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना है। 8 से 11 सितंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 10 और 11 सितंबर को मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 7, 8, 9 और 10 सितंबर को ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है।

अगले 7 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 11 और 12 सितंबर के दौरान असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

8 और 9 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 7 दिन तमिलनाडु, केरल और माहे, आंध्र प्रदेश, यनम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

Tags: cloud burstUttarakhand News
Previous Post

मैं आतंकवादियों की राजधानी नहीं जा सकता… जेलेंस्की ने ठुकराया पुतिन का प्रस्ताव

Next Post

अखिलेश के बाद मुख्यमंत्री का कटा चालान, साल में 7 बार किया ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
CM Dhami
Main Slider

आंगनबाड़ी कर्मियों को मानदेय वृद्धि का भरोसा, हड़ताल स्थगित

02/05/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश

02/05/2026
IED Blast
Main Slider

छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के तीन जवान घायल

02/05/2026
CM Samrat Chaudhary met Nitish Kumar
Main Slider

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार भेंट

02/05/2026
Next Post
CM Siddaramaiah

अखिलेश के बाद मुख्यमंत्री का कटा चालान, साल में 7 बार किया ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन

यह भी पढ़ें

Ayushman Bharat Digital Mission

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में उप्र पूरे देश में अव्वल, मिलेगा सम्मान

21/09/2023

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत, तीन की हालत गंभीर

30/12/2021
Ear Pain

कान दर्द से हैं बेहाल, तो इन उपायों से मिलेगा आराम

14/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version