Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम ने दिया नया नारा ‘बदलेंगे हरियाणा का हाल, लाएंगे केजरीवाल’, अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP

चंडीगढ़। पड़ोसी राज्य हरियाणा में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) होने जा रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा है कि उनकी आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा में चुनाव (Haryana Assembly Elections) लड़ने का फैसला किया है। लेकिन इसके लिए वह किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ने जा रही है।

भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज हम एक बड़ा ऐलान कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी एक दशक के भीतर राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। हम दो राज्यों (दिल्ली और पंजाब) में सरकार चला रहे हैं। हमने हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। लेकिन इसके लिए हम किसी भी राजनीतिक दल से कोई गठबंधन नहीं करेंगे।

अभिषेक बच्चन ने तलाक के पोस्ट को किया लाइक, एक्टर के रिएक्शन पर फैंस की बढ़ी चिंत

मान (Bhagwant Mann)ने कहा कि हरियाणा एक ऐसा राज्य है, जिसने सभी दलों को मौके दिए हैं लेकिन कोई भी यहां के लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। अरविंद केजरीवाल हरियाणा के ही हैं। ऐसे में हमारी उम्मीदें बहुत हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा के बीच बहुत समानताएं हैं। आधा हरियाणा पंजाबी बोलता है। भगवंत मान (Bhagwant Mann)  ने कहा कि हम हरियाणा में भी बदलाव चाहते हैं। हरियाणा (Haryana) के लोग बदलाव चाहते हैं। हरियाणा (Haryana) के लोगों का केजरीवाल पर भरोसा है। हमारा नारा है, बदलेंगे हरियाणा का हाल, लाएंगे केजरीवाल। यहां के लोगों को दिल्ली और पंजाब के काम के बारे में पता है। चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) को सफलता मिल रही है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी 20 जुलाई को हरियाणा के लिए केजरीवाल की गारंटी जारी करेगी। इस मौके पर केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहेंगी।

Exit mobile version