Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री भगवंत मान की फिर तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की तबीयत एक बार फिर से खराब होने के कारण गुरुवार को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। दस दिन के भीतर यह दूसरा मौका है, जब भगवंत मान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय में आज सुबह भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है। हालांकि, बताया गया है कि वह नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। कुछ और जरूरी जांच के बाद अस्पताल से छुट्टी होगी। अस्पताल प्रशासन और पंजाब सरकार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि मुख्यमंत्री को अस्पताल में क्यों भर्ती कराना पड़ा है।

मुख्यमंत्री (CM Bhagwant Mann) को इमरजेंसी में अस्पताल लाया गया है। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

स्वच्छ, स्वस्थ व सुंदर भविष्य के लिए हम सभी एक पेड़ अवश्य लगाए: एके शर्मा

इससे पहले आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के जेल से छूटने के बाद भगवंत मान के बीमार होने की बात सामने आई थी और उन्हें दिल्ली लेकर जाना पड़ा था।

Exit mobile version