• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भजनलाल शर्मा ने झुंझुनूं उपचुनाव के संबंध में ली बैठक

Writer D by Writer D
06/11/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal

CM Bhajan Lal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने झुंझुनूं उपचुनाव (By-Elections) की तैयारियों के संबंध में बुधवार को भाजपा नेताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि हम दिखावे के बिना निरंतर जन कल्याण के कार्य करते हैं। प्रदेश में 10 माह पहले हमारी सरकार बनी थी, तब से अब तक सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में बिना किसी भेद-भाव के विकास की गंगा बहाई है। उपचुनाव वाले क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी ने उसके राज में वहां की जनता को विकास से वंचित रखा था। कांग्रेस राज में तो सिर्फ माफियाओं और घोटालेबाजों ने लूट मचा रखी थी। अब जनता कांग्रेस पार्टी को वोट से वंचित रखकर सबक सिखाएगी।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने कहा कि 10 महीने के छोटे समय में विकास के ऐतिहासिक काम किए हैं, जिससे कांग्रेस की नींव हिल चुकी है और जनता का हमारी सरकार पर विश्वास दृढ़ हुआ है। इसलिए विधानसभा उपचुनाव में इस बार कांग्रेस के जातिवाद के एजेण्डे पर भाजपा सरकार का विकास का एजेण्डा भारी है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों में युवाओं को न्याय दिलाने के लिए एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए 190 से अधिक आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है। हमने 90 हजार पदों पर भर्तियों का मार्ग प्रशस्त किया है, इससे प्रदेश के युवाओं में रोजगार पाने की उम्मीद की किरण जागी है।

एक लाख महिलाओं को बनाएंगे लखपति दीदीः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि जिन मुद्दों पर कांग्रेस वर्षों तक राजनीति करती रही है, उन मुद्दों पर हमारी डबल इंजन सरकार समझौते कर तेजी से उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। इसलिए भाजपा को इन उपचुनावों में विकास के नाम पर वोट मिलेगा व ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के एमओयू को धरातल पर लाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह समर्पित होकर कार्य कर रही है। ये निवेश राजस्थान को विकसित राजस्थान बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

बैठक में सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, विधायक विक्रम जाखल, अंशुमन भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह शेखावत, भाजपा नेता रणवीर गुढा, राजीव सिंह, कुबेर सिंह सहित भाजपा के नेतागण उपस्थित रहे।

Tags: CM Bhajan Lalrajasthan news
Previous Post

एक लाख महिलाओं को बनाएंगे लखपति दीदीः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Next Post

उपचुनावों में भाजपा को मिलेगा विकास के नाम पर वोट: CM भजनलाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Brajesh Pathak
उत्तर प्रदेश

हमेशा लोकतंत्र के विरोध में रही सपा, अब इमरजेंसी लगाने वालों के साथ खड़े हैं अखिलेशः ब्रजेश पाठक

11/10/2025
IGRS
उत्तर प्रदेश

जनशिकायतों के निस्तारण में देवीपाटन मंडल अव्वल, मीरजापुर मंडल ने हासिल किया दूसरा स्थान

11/10/2025
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में झलकेगा विकास का उजियारा, योगी सरकार की योजनाओं से निखरेगी अयोध्या

11/10/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नई योजनाओं से खेती-किसानी की बदलेगी तस्वीर…CM विष्णु देव साय ने पीएम का जताया आभार

11/10/2025
cm yogi
गाजीपुर

बाबा साहब के संविधान में चोरी-छिपे डाला गया धर्म निरपेक्ष शब्द : योगी आदित्यनाथ

11/10/2025
Next Post
CM Bhajan Lal

उपचुनावों में भाजपा को मिलेगा विकास के नाम पर वोट: CM भजनलाल

यह भी पढ़ें

Anand Bardhan

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने रक्तदान शिविर का किया उद्घाटन

22/09/2025
fire

बस्ती में लगी भीषण आग में 30-35 झोपड़ियां जलकर खाक

19/02/2022
whatsapp

WhatsApp का सर्वर हुआ डाउन, करोड़ों यूजर्स हुए परेशान

25/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version