Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस-झामुमो सरकार ने भ्रष्टाचार में जनता के पैसे को पानी की तरह बहाया : मुख्यमंत्री

CM Bhajan Lal Sharma

CM Bhajan Lal Sharma

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठबंधन वाली सरकार ने भ्रष्टाचार करते हुए जनता के पैसे को पानी की तरह बहाया है। इस सरकार ने अपने घोषणापत्र में किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और इसके सहयोगी दल यहां के आदिवासी समुदाय को जातिगत आधार पर भड़काने के लिए रणनीति बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) शनिवार को झारखंड के देवघर में आयोजित परिवर्तन यात्रा जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने (CM Bhajan Lal Sharma) कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की है। जबकि भारतीय जनता पार्टी अपने सामान्य कार्यकर्ता को भी आगे बढ़ने का मौका देती है। हमारी पार्टी हर व्यक्ति और हर समाज की पार्टी है। शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में आया सुखद परिवर्तन हम सब ने देखा है। पहले देश आतंकवाद और नक्सलवाद से जूझ रहा था। मगर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद का सफाया हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के किसान, मजदूर और आम आदमी की चिंता करते हैं। इसीलिए उन्होंने गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं चलाई है। किसानों को हर वर्ष किसान सम्मान निधि दी जा रही है। गांवों को सड़कों से जोड़ दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वो ही करते हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में किए गए वादे 2019 तक तथा 2019 में किए गए वादे 2024 तक पूरे किए। अब उनके नेतृत्व में एनडीए सरकार 2024 के संकल्प पत्र में किया गया हर एक वादा पूरा करेगी।

पंजे ने देश को गंजा किया, जेएमएम ने झारखंड को ठगाः भजनलाल शर्मा

शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि राजस्थान में भी नाै महीने पहले कांग्रेस की झूठ और लूट वाली सरकार थी। उनके शासन में पेपरलीक की घटनाओं से राज्य के लाखों युवाओं के सपने टूटकर बिखर गए। मगर हमारी सरकार बनते ही हमने पेपरलीक के दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा। उन्होंने कहा कि हमने नाै महीने के अल्प कार्यकाल में ही संकल्प पत्र के 50 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के आदिवासी समाज ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भावी पीढ़ियां सुख-चैन से रह सके, इसके लिए उन्होंने अपना जीवन अर्पित कर दिया। श्री शर्मा ने कहा कि झारखंड की जनता 5 साल के लिए सरकार चुनने जा रही है। अपने सुखद भविष्य के लिए आपको सोच-समझ कर वोट देना है। कौनसी पार्टी आपका भला कर सकती है, इसका विचार करके ही आप अपनी सरकार चुनें।

इससे पहले मुख्यमंत्री शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने देवघर में वैद्यनाथ मन्दिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली कामना की। उन्होंने कहा कि देवघर देवताओं का घर है इसलिए यह भूमि बहुत पवित्र है और यहां दर्शन करना सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version