Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यसभा सांसद पिलानिया के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने पूर्व राज्यसभा सांसद ज्ञानप्रकाश पिलानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal)  ने कहा कि उनका निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

राज्यसभा सांसद रहते हुए श्री पिलानिया ने लोकतांत्रिक मूल्यों को समृद्ध बनाते हुए श्रेष्ठ संसदीय परंपराएं स्थापित कीं। पूर्व पुलिस महानिदेशक के रूप में उनकी सेवा भी पुलिस कार्मिकों के लिए प्रेरणास्रोत रही है।

मुख्यमंत्री शर्मा (CM Bhajanlal)  ने दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान देने व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Exit mobile version