• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राइजिंग राजस्थान को देश और विदेश से मिल रहा समर्थन: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Writer D by Writer D
01/11/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने शुक्रवार को सांगानेर पहुंचकर प्रधान वाटिका में दीपावली स्नेह मिलन समारोह में शिरकत की। भाजपा सांगानेर की ओर से आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों को पंचदिवसीय दीपोत्सव पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार व्यक्ति के मन में उमंग, उल्लास और खुशी लेकर आता है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला का दिव्य और भव्य मन्दिर बना है, इसलिए इस वर्ष की दीपावली खास है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बने 10 महीने हो चुके हैं, इस दौरान जो परिवर्तन आया है वो सभी ने देखा है। पानी की आवश्यकता की पूर्ति के लिए ईआरसीपी यमुना जल समझौता हुआ। मानसून में अच्छी वर्षा से प्रदेश के बांध भी भरे हैं। किसान खुशहाल है, क्योंकि फसलों का अच्छा दाम मिल रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि हम प्रदेश की 8 करोड़ जनता के लिए काम करते हैं। इस वर्ष जो बजट पेश किया गया, उसमें सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए बजट दिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट खर्च से लेकर विकास कार्यों के लिए जमीन अलॉटमेंट के कार्य किए गए हैं। 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरी एवं इस वर्ष 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे युवा तैयारी करें, क्योंकि 2 वर्ष का भर्ती कलेण्डर भी निकाला गया है।

कैबिनेट में 90 हजार भर्तियां निकालने का मार्ग प्रशस्त हुआ है. आने वाले समय में इनकी भी विज्ञप्तियां आएंगी। 60 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती होने से युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। निजी क्षेत्र में भी 6 लाख से अधिक नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

पुष्कर सिंह धामी ने किए बाबा केदार नाथ के पावन दर्शन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि 9 से 11 दिसम्बर तक राइजिंग राजस्थान होने जा रहा है। विदेशों से, प्रवासी राजस्थानियों एवं उद्योगपतियों से हमें समर्थन मिल रहा है। प्रदेश में निवेश आकर्षित किया जा रहा है। निवेश करने वाले हर व्यक्ति की मदद के लिए सरकार तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कार्य करने की ताकत सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से मिलती है।

समारोह में जयपुर ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, उपमहापौर पुनीत कर्णावट, संत प्रकाशदास जी महाराज, विधानसभा संयोजक प्रकाश तिवाड़ी, मण्डल अध्यक्ष अशोक सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

Tags: CM Bhajan Lal SharmaNational newsrajasthan newsrising rajasthan 2024
Previous Post

पुष्कर सिंह धामी ने किए बाबा केदार नाथ के पावन दर्शन

Next Post

सीएम ने दीपावली पर उपलब्धियां गिनाईं, विकसित राजस्थान के विज़न को किया प्रस्तुत

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
CM Bhajan Lal Sharma

सीएम ने दीपावली पर उपलब्धियां गिनाईं, विकसित राजस्थान के विज़न को किया प्रस्तुत

यह भी पढ़ें

UP Police

आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए यूपी पुलिस और एनएसजी ने किया संयुक्त अभ्यास

13/09/2023

नई शिक्षा नीति कब से होगी लागू और क्या होगा खास?

29/07/2020
Electricity

योगी सरकार प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएगी 34 हजार मेगावाट बिजली

18/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version