• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्य सरकार साहिबजादों के नाम पर छात्रावास के लिए सिख समाज को आवंटित करेगी जमीन : मुख्यमंत्री भजनलाल

Writer D by Writer D
26/12/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal

CM Bhajan Lal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने गुरुवार को वीर बाल दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शब्द कीर्तन कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार साहिबजादों के नाम पर छात्रावास के लिए सिख समाज को जमीन आवंटित करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों ने मातृ भूमि, संस्कृति और विचारों के लिए दृढ़ता के साथ जीवन का बलिदान कर दिया। ऐसे में उनको मेरा कोटि-कोटि नमन। बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने धर्म की रक्षा और सत्य के लिए अल्प आयु में ही प्राण न्यौछावर कर दिए, यह हम सब के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि अत्याचारी मुगल शासकों ने उन्हें झुकाने और उनका धर्म परिवर्तन करवाने के लिए अनेक अत्याचार किए लेकिन राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए साहिबजादो ने हंसते हुए मृत्यु को गले लगा लिया। साहिबजादों की शहादत हमें बताती है कि धर्म के मार्ग पर चलने के लिए उम्र नहीं, दृढ संकल्प और साहस की आवश्यकता होती है। सीएम शर्मा ने कहा कि ऐसी माता को भी नमन, जिसने अपने बच्चों में राष्ट्र और धर्म के लिए ऐसे संस्कार-शिक्षा दिए।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि सिख धर्म के इन साहिबजादों के बलिदान को देश की युवा पीढ़ी को बताया जाए और इनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया जाए। भाजपा ने हमेशा सिख धर्म और उनकी विरासत का सम्मान किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साहिबजादों की शहादत को राष्ट्रीय बाल दिवस घोषित कर उनकी स्मृति को चिर स्थाई बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य किया है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का यह प्रयास हमारी सांस्कृतिक धरोवर को संजोने और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। हमें भी वीर साहिबजादों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुगलों ने इस्लाम धर्म कबूल करवाने के लिए साहिबजादों को यातनाएं दी। यह मासूम बच्चों पर दुख की पराकाष्ठा थी। मुगलों ने इन्हें यातनाएं देकर झुकने के लिए मजबूर किया लेकिन उन्होंने सिर झुकाने की बजाय प्राण न्यौछावर करना उचित समझा। ऐसे वीर बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इनकी बहादुरी को महसूस किया और बाल दिवस मनाने की घोषणा कर दी। एक ओर नेहरू के जन्म दिवस पर बाल दिवस मनाते थे लेकिन पीएम ने साहिबजादों के शहादत पर बाल दिवस मनाने की घोषणा की। यह परिवर्तन भी स्वागत योग्य है।

राठौड़ ने कहा कि आज समय के अनुसार हमें जाग्रत रहने की आवश्यकता है। समाज को मुगलों द्वारा किए गए आतंक को बताने की आवश्यकता है। साथ ही हम सभी को संगठित और जागरूक रहने की आवश्यकता है। यदि हम सभी एक रहकर समाज को संगठित करके दृढ़ रहेंगे तो किसी की हिम्मत नहीं होगी हमारी ओर गलत नजर से देखे।

कार्यक्रम समिति के प्रदेश संयोजक प्रणवेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय के साथ प्रदेशभर में वीर बाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

Tags: cm bhajanlal sharma
Previous Post

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 की उम्र में दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Next Post

छत्तीसगढ़ के कण कण में बसी हुई है भगवान श्रीराम की स्मृतियां: मुख्यमंत्री साय

Writer D

Writer D

Related Posts

After Shave
फैशन/शैली

हर मौसम में स्किन करेंगी ग्लोइंग, करें इन चीजों का इस्तेमाल

07/11/2025
Snowfall
फैशन/शैली

सर्दियों में लेना है स्नोफॉल का मजा, प्लान करें इन फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन का ट्रिप

07/11/2025
Phoenix Bird
धर्म

इस जगह लगाएं ये खास तस्वीर, कदम चूमेगी सफलता

07/11/2025
Tulsi
Main Slider

यहां न रखें तुलसी का पौधा, बर्बाद हो जाएगा परिवार

07/11/2025
Curd
Main Slider

शुभ काम पर जाने से पहले खाया जाता है दही-चीनी, जानें क्यों

07/11/2025
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ के कण कण में बसी हुई है भगवान श्रीराम की स्मृतियां: मुख्यमंत्री साय

यह भी पढ़ें

anita hassanandani

अनीता हसनंदानी ने बताया कैसे अभी तक छिपाया था बेबी बंप

13/10/2020
vaccine trail

इस जिले में सबसे कम उम्र की बच्ची बनी वालंटियर, हुआ कोरोना वैक्सीन का ट्रायल

01/07/2021
4 injured in cylinder blast at Supreme Court

सैन्य परिसर में विस्फोट, 130 परिवारों को निकाला गया

31/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version