Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री ने दिखाया वन्य जीव प्रेम, माेर काे दिया आहार

CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के समान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) भी वन्य जीव प्रेमी है। जयपुर निवास पर शनिवार सवेरे एक माेर काे आहार प्रदान कर मुख्यमंत्री ने कुछ ऐसा ही संदेश दिया। मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने एक्स पर यह जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने लिखा कि आज प्रातःकाल की बेला में मुख्यमंत्री आवास पर भगवान कार्तिकेय के वाहन, पक्षियों के राजा राष्ट्रीय पक्षी मोर को आहार प्रदान किया। ईश्वर द्वारा सृजित, भगवान श्रीकृष्ण की परछाई के रूप में विख्यात राष्ट्रीय पक्षी मोर सौंदर्य, प्रेम एवं स्नेह का प्रतीक हैं। इनकी सेवा स्वयं में आराधना है, जो दैवीय कृपा से कम नहीं है।

मीराबाई ने भक्ति की अमृतधारा से भारत की चेतना को सींचा: सीएम शर्मा

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) सवेरे जब अपने निवास के बगीचे में ताजा हवा ग्रहण कर रहे थे, तभी एक माेर उनकी टेबल पर आ गया। मुख्यमंत्री ने उसे आहार प्रदान किया।

Exit mobile version