Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंजाब में लाहौर-कराची के लोगों को बसाना चाहते हैं सीएम चन्नी : स्वतंत्रदेव

swatantra dev

swatantra dev

लखनऊ। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (CM Channi) के बयान पर कांग्रेस पार्टी (Congress) घिरती नजर आ रही है।

उत्तर प्रदेश भाजपा (BJP) के अध्यक्ष स्वतंत्र देव (Swatantra Dev) ने ट्वीट कर पूछा कि पंजाब के मुख्यमंत्री (CM Channi) यूपी-बिहार के लोगों को बाहर निकाल कर लाहौर-कराची (Lahore-Karachi) के लोगों को बसाना चाहते हैं क्या? स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि चन्नी के बयान के बाद भी दोनों भाई-बहन ताली बजाते हुए नजर आए।

चन्नी के बयान को उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासियों के अपमान से जोड़कर देखा जा रहा है। विभिन्न पार्टियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान की कड़ी आलोचना की है।

प्रदेश की समृद्धि, प्रगति, संपन्नता का चुनाव : स्वतंत्र देव

गौरतलब है कि, पंजाब के मुख्यमंत्री ने बुधवार को पंजाब के रूपनगर में कांग्रेस उम्मीदवार बरिंदर सिंह ढिल्लो के पक्ष में प्रचार करने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची थीं। प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में चरणचीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब में बिहार, यूपी के भाइयों को न घुसने दें।

लक्ष्मी हाथी-साइकिल पर बैठकर नहीं आती, कमल पर बैठकर आती है : स्वतंत्र देव

चन्नी के भाषण के दौरान और इसके बाद प्रियंका मुस्कुराती रहीं, उन्होंने खूब तालियां भी बजाईं। इसके बाद प्रियंका ने संबोधन के दौरान कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे बच्चों में पंजाबी खून है। सब मिलकर पूरे देश को दिखाएंगे कि नई राजनीति यहां से शुरू होगी।

Exit mobile version