Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम ने गिनाई उपलब्धियां,बोले- प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा

लखनऊ। पीएम मोदी आज लखनऊ के दौरे पर पहुंचे हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने ‘अमृत महोत्सव’ के तहत केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, प्रदेश नगर विकास विभाग द्वारा ‘न्यू अर्बन इंडिया’ थीम का पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। सीएम योगी ने कहा कि, यूपी में नई उपलब्धियां हासिल हुईं हैं। यूपी में 42 लाख परिवारों को आवास मिला हैं।

42 लाख परिवारों को आवास मिला- सीएम

इस मौके पर अपने संबोधन में सीएम योगी ने पीएम मोदी का स्वागत किया और अपने संबोधन में कहा कि, मैं प्रदेश की 24 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से स्वागत करता हूं। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला के लिए लखनऊ को चुनने के लिए आभार प्रकट करता हूं।

उन्होंने कहा कि मुझे बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि यूपी ने शहरीकरण में उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की 50 हजार से अधिक आबादी वाली पंचायतों को नगर निकाय बनाया गया है। स्वच्छ भारत मिशन स्वास्थ्य के लिए मिल का पत्थर बन है। आजादी के बाद सभी का सपना था कि उसका अपना आवास हो जो कि 2024 में साकार हुआ। यूपी को अब तक 42 लाख आवास मिले हैं। आज 75 हजार परिवार को गृह प्रवेश किया जाएगा।

अखिलेश का पीएम पर तंज, बोले- ये महोत्सव का समय नहीं है

प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा- सीएम

इस बीच सीएम योगी ने कहा कि, मलीन बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं पर काम किया जा रहा है। योगी ने कहा कि प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश के प्रबंधन की तारीफ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी की। प्रदेश की जनता को अब तक 11 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। इसके अलावा, प्रदेश के सात लाख वेंडर्स को लोन दिया गया है। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सिस्टम भी मजबूत हुआ है। लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो रेल चल रही है। कुम्भ ने स्वच्छता, सुरक्षा और सुव्यवस्था का मानक पैदा किया। प्रयागराज कुंभ को नई दिशा दी।

Exit mobile version