• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जोशीमठ भू-धसाव पर केन्द्र का मिल रहा पूरा सहयोग : सीएम धामी

Writer D by Writer D
07/01/2023
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने शनिवार को कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान सक्रिय रहे राज्य के पत्रकारों को आजीवन स्थाई मान्यता देने के संबंध में कमेटी का गठन किया जायेगा। पत्रकारों के लिए भी हेल्थ कार्ड बनाने की दिशा में कार्य किये जायेंगे।

शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब, की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया और उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब के भवन निर्माण, अतिथि गृह व पुस्तकालय निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए उच्च स्तर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की ओर से कार्यवाही जायेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के शपथ कार्यक्रम में।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र को चौथा स्तंभ कहा जाता है। समाज के दर्पण के रूप में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक एवं अन्य पहलुओं के साथ ही आम जन की समस्याओं को आगे लाने का कार्य अपनी लेखनी के माध्यम से आगे लाने का सराहनीय कार्य किया जाता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पत्रकारों को हर संभव सहयोग किया जाएगा। पिछले वर्ष पत्रकारों की पेंशन में 60 फीसदी की वृद्धि करने की घोषणा की गई। दूसरी ओर विभिन्न जिलों से देहरादून आने वाले पत्रकारों को पूर्व की भांति सूचना विभाग के जरिये प्रदेश की राजधानी में रहने की उचित व्यवस्था में सहयोग करने की भी घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना के तहत भी पत्रकार कल्याण कोष में 2 करोड़ की बढ़ोतरी की गई, जिसके चलते आश्रित पत्रकारों और गंभीर रूप से बीमार पत्रकारों के लिए 36 लाख रुपए की सहायता राशि मंजूर की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका होती है। बड़े संकट के समय पत्रकार वीर जवानों की भांति सरकार एवं जनता के साथ कंधे से कंधे मिलाकर कार्य करते हैं। कुछ अनछुए पहलुओं से रूबरू कराने में भी मीडिया की अहम भूमिका होती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के शपथ कार्यक्रम में।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी उत्तराखण्ड वासियों के सहयोग से उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जायेगा। राज्य के समग्र विकास के लिए मीडिया की भी अहम भूमिका रहेगी। सभी पत्रकारगणों को अपनी कलम की ताकत से राज्य के विकास में योगदान देना होगा।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में जोशीमठ भू-धसाव पर कहा कि आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार अपना काम कर रही है और राज्य सरकार को केंद्र का पूरा सहयोग मिल रहा है, जिसमें केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की भी विभिन्न विभागों के साथ बनी हुईं टीमें इस आपदा पर काम कर रही है। इस समय को राज्य के सभी लोगों के मदद की आवश्यकता है ताकि आपदा की इस घड़ी में लोगों को उबारा जा सके और जोशीमठ में प्रभावित लोगों को आपदा से राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी ग्राउंड जीरो पर जाने का काम कर रहे हैं और प्रभावित लोगों से मिलकर इस आपदा से उबरने का काम करेंगे। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने सभी अतिथियों को आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन क्लब महामंत्री विकास गुसाईं ने किया।

देश में 24 घंटे में कोरोना के 214 नए केस, इतने मरीज हुए रोग मुक्त

इस मौके पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, कोषाध्यक्ष मनीष चन्द्र भट्ट, महामंत्री विकास गुसाई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दरबान सिंह, सम्प्रेक्षक मनोज जायड़ा, कार्यकारणी सदस्य दयाशंकर पांडे, प्रवीन बहुगुणा, भगवती प्रसाद कुकरेती, बी.एस. तोपवाल, मो. फहीम तन्हा, मंगेश कुमार, राम अनुज, लक्ष्मी बिष्ट, विनोद पुण्डीर, पदेन सदस्य पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र अंथवाल, देवेंद्र सती, दर्शन सिंह रावत, भूपेंद्र कंडारी, सुरेंद्र सिंह आर्य, पूर्व महामंत्री सुभाष गुप्ता, संजय घिल्डियाल, गिरिधर शर्मा व अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

सानिया मिर्जा ने किया बड़ा ऐलान, इस टूर्नामेंट के बाद लेंगी सन्यास

Next Post

जोशीमठ भू धंसाव पर हरीश रावत ने व्यक्त की चिंता, रविवार को देखेंगे स्थिति

Writer D

Writer D

Related Posts

Draupadi Murmu
राजनीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस 2025 समारोह में हुईं शामिल

20/11/2025
savin bansal
राजनीति

लखवाड़-व्यासी राज्य, देश व सीएम का Priority Project : डीएम

20/11/2025
Kashmir Times
Main Slider

कश्मीर टाइम्स अखबार के ऑफिस में रेड, AK-47 की गोलियां और ग्रेनेड का लिवर बरामद

20/11/2025
Nitish Kumar became the CM of Bihar for the 10th time
Main Slider

मैं नीतीश कुमार शपथ लेता हूं… 10वीं बार बने बिहार के CM

20/11/2025
CM Dhami
Main Slider

प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रदेश सरकार भी “डिजिटल उत्तराखंड” निर्माण के लिए संकल्पबद्ध: धामी

19/11/2025
Next Post
Harish Rawat

जोशीमठ भू धंसाव पर हरीश रावत ने व्यक्त की चिंता, रविवार को देखेंगे स्थिति

यह भी पढ़ें

satish puniya

बिखरे हुए वोट बैंक के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है : पूनियां

19/09/2020
PAN Card

PAN Card में जन्मतिथि हो गई है गलत, ऐसे करें ठीक करें डिटेल

13/05/2023
paresh rawal

‘बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे?’ बयान देकर बुरे फंसे परेश रावल, मांगी माफी

02/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version