• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूरे मानसून सीजन में अलर्ट मोड पर रहेगा शासन और प्रशासन: सीएम धामी

Writer D by Writer D
29/08/2025
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर जनपद के कुछ क्षेत्रों में बादल फटने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित गति से संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए और किसी भी प्रकार की देरी न हो।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित आपदा प्रबंधन की उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं। सड़क, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में उन्हें तत्काल सुचारू किया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने वर्चुअल माध्यम से रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर के जिलाधिकारियों से घटनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा राहत एवं बचाव कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी नैनीताल से भी बारिश और सड़कों की स्थिति की जानकारी ली।

सीएम धामी (CM Dhami) ने स्पष्ट किया कि पूरे मानसून सीजन में शासन और प्रशासन अलर्ट मोड पर रहेगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों द्वारा आपदा राहत कार्यों के लिए जो भी आवश्यक संसाधन और सुविधाएं अपेक्षित हों, उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया जाए। प्रभावित परिवारों को निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा शीघ्र प्रदान किया जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, प्रमुख सचिव शैलेश बगोली, अपर पुलिस महानिदेशक ए. पी. अंशुमान, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय तथा विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते उपस्थित रहे।

Tags: chamoli cloudbrustcm dhamiNational newsrudraprayag cloudburstUttarakhand News
Previous Post

संभल में डेमोग्राफी बदलने के लिए सपा-कांग्रेस ने रची साजिश – सीएम योगी

Next Post

दीपोत्सव 2025: रिकॉर्ड बनाने को 32 हजार वालंटियर बिछायेंगे 28 लाख दीप

Writer D

Writer D

Related Posts

Cattle
उत्तर प्रदेश

यूपी में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 16 लाख निराश्रित गोवंश संरक्षित

06/02/2026
Dog Shelter Home
उत्तर प्रदेश

डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं पर योगी सरकार गंभीर, डॉग शेल्टर होम व एबीसी सेंटर बनाने की कार्यवाही शुरू

06/02/2026
CM Vishnudev
राजनीति

स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य: सीएम

06/02/2026
PM Modi
Main Slider

‘बस्तर ओलिंपिक’ बना बस्तर की नई पहचान: पीएम मोदी

06/02/2026
Dr. R. Rajesh Kumar
राजनीति

डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण

06/02/2026
Next Post
Deepotsav

दीपोत्सव 2025: रिकॉर्ड बनाने को 32 हजार वालंटियर बिछायेंगे 28 लाख दीप

यह भी पढ़ें

arrested

चौबीस घंटे के भीतर 22 लाख की चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

07/04/2022
Golfer Aditi Ashok

पदक की दौड़ से बाहर हुईं गोल्फर अदिति अशोक, चौथे नंबर पर रही

07/08/2021
Twinkle

ट्विंकल बोली हीरो हैं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की

06/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version