• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी ने उर्जा मंत्री से विभिन्न प्रस्तावों के अनुमोदन की मांग, केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन

Writer D by Writer D
15/07/2024
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। केन्द्रीय उर्जा मंत्री ने राज्य की ऊर्जा जरूरतों और इस क्षेत्र में सुधार से संबंधित प्रस्तावों के साथ शहरी विकास से संबंधित प्रस्तावों को केन्द्र सरकार को प्रेषित करने के निर्देश दिए।

सोमवार की शाम मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की उपस्थिति में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। इस दौरान राज्य की ऊर्जा एवं नगर विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में भारत सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास के उच्चाधिकारियों के साथ मुख्य सचिव सहित राज्य के संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री को प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों से अवगत कराते हुए कहा कि 2123 मेगावॉट क्षमता की अलकनंदा एवं भागीरथी और उनकी सहायक नदियों पर विशेषज्ञ समिति की ओर से 21 जल विद्युत परियोजनाओं पर संस्तुति प्रदान की गई है। जिसमें 771 मेगावॉट की 11 परियोजनाओं पर किसी भी संस्था की ओर से कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है और कुल 1352 मेगावॉट क्षमता की 10 जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण के लिए विशेषज्ञ समिति-2 द्वारा संस्तुति प्रदान की गई इस परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सकारात्मक निर्णय लिये जाने के साथ अनुमोदन प्रदान किये जाने की अपेक्षा की।

धामी सरकार कसेगी कोचिंग सेंटरों पर शिकंजा, नियमों के उल्लंघन करने पर रद्द होगा रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने केन्द्रीय मंत्री से यह भी अपेक्षा की कि राज्य की वर्तमान और दीर्घकालिक बेस लोड विद्युत आवश्यकताओं की आपूर्ति को सुनिश्चित किये जाने के दृष्टिगत 1320 मे.वा. क्षमता के कोल आधारित विद्युत परियोजना के निर्माण के लिए कोल लिंकेज का त्वरित आवंटन किया जाना भी राज्य हित में होगा। साथ ही कोल आधारित परियोजनाओं से राज्य की बेस लोड विद्युत आवश्यकताओं की आपूर्ति के लिए 600 मेगावॉट का अतिरिक्त आवंटन करने की भी बात केन्द्रीय मंत्री के समक्ष रखी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने राज्य में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त हुई विद्युत संरचनाओं के मुआवजे के लिए प्रचलित मापदण्डों के स्थान पर विद्युत संरचनाओं के पुर्ननिर्माण में हुए वास्तविक व्यय की प्रतिपूर्ति का अनुरोध किया। केन्द्रीय मंत्री की ओर से राज्य हित से जुडे विषयों पर त्वरित कार्यवाही का भी आश्वासन मुख्यमंत्री को दिया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) की उपस्थिति में ऊर्जा और जल शक्ति मंत्रालयों की होगी बैठक: मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जल विद्युत उत्पादन क्षमता का 40 प्रतिशत ही उपयोग किया जा रहा है। राज्य को कुल चिन्हित 45 जल विद्युत परियोजनाओं में से पर्यावरण के दृष्टिगत 24 परियोजनाएं छोड दी गई है। जबकि 21 परियोजनाओं के लिये समिति की ओर से संस्तुति दी जा चुकी है। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि इस संबंध में शीघ्र ही दिल्ली में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ऊर्जा एवं जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जायेगी।

उत्तर पूर्वी राज्यों की तरह उत्तराखंड को भी जल विद्युत परियोजनाओं के लिए केन्द्रीय वित्तीय सहायता की मांग: मुख्यमंत्री ने राज्य को जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण के लिए केन्द्रीय वित्तीय सहायता राज्य में विद्युत की कमी होने और शेष विद्युत क्षमता के त्वरित गति से विकास के लिए विद्युत मंत्रालय की ओर से जारी ड्राफ्ट जल विद्युत नीति के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य को भी उत्तर पूर्वी राज्यों की तरह जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण के लिए केन्द्रीय वित्तीय सहायता की मांग की।

इससे पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूडी एवं अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन के साथ शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार के अपर सचिव डी.तारा, एस.पी.सिंह तथा संयुक्त सचिव ऊर्जा मंत्रालय शशांक मिश्रा एवं अफजाल, सचिव ऊर्जा आर.मीनाक्षी.सुन्दरम, सचिव चन्द्रेश यादव, अपर सचिव नितिन भदौरिया के साथ हुई बैठक में भी राज्य से संबंधित योजनाओं पर आपसी चर्चा की गई।

Tags: cm dhamidehradun newsmanohar lal khattarNational newsUttarakhand News
Previous Post

100 मिलियन पार, मोदी का परिवार वसुधैव कुटुम्बकम् : सीएम साय

Next Post

मुख्यमंत्री नायब से त्रिनिदाद एवं टोबैगो के मंत्री ने की मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

राजनीतिक इस्लाम ने सनातन आस्था पर किया सबसे ज्यादा कुठाराघात: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

21/10/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

नक्सलवाद के विरुद्ध सुरक्षा बलों ने अद्वितीय साहस का परिचय दिया… CM साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

21/10/2025
CM Yogi Adityanath's jibe at Akhilesh Yadav
Main Slider

कुछ लोगों का बचपना जीवनभर नहीं जाता… सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तंज

21/10/2025
CM Dhami
राष्ट्रीय

सीएम धामी ने पुलिस कार्मिकों को सौगात, दिया कई कल्याणकारी योजनाओं का गिफ्ट

21/10/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

संतों और जनता का आशीर्वाद है कि एक किसान का बेटा मुख्यमंत्री बना: विष्णु देव साय

21/10/2025
Next Post
CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री नायब से त्रिनिदाद एवं टोबैगो के मंत्री ने की मुलाकात

यह भी पढ़ें

चीन में कोरोना नियंत्रण की उम्मीद को झटका, 100 से ज्यादा नए मामले आए

30/07/2020
CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने किया स्मार्ट रीडिंग जोन लाइब्रेरी तक्षशिला का लोकार्पण

10/03/2024
Caste Based Rallies

यूपी में अब ब्राह्मण, बनिया और दलितवादी रैलियां बैन, योगी सरकार ने दिया आदेश

22/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version