• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चारधाम शीतकालीन यात्रा : जीएमवीएन के होटलों में 25 प्रतिशत छूट देने का निर्णय

Writer D by Writer D
10/12/2024
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान चारधाम यात्रा की शीतकालीन यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को जीएमवीएन के होटलों में 25 प्रतिशत किराये में छूट देने की घोषणा की। इस निर्णय से श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान रुकने में सुविधा मिलेगी और यात्रा को प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए अभी से व्यापक योजना बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा और शीतकालीन यात्रा के लिए पंजीकरण पोर्टल सिस्टम को मजबूत किया जाए और स्टेक होल्डरों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए जाएं।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि चारधामों में जुटाई गई सुविधाओं के दृष्टिगत यात्रा के लिए कैरिंग कैपिसिटी बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएं और इन धामों के आस-पास के प्रमुख क्षेत्रों को भी विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान यह भी निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सम्मान और उपहार के रूप में राज्य के स्थानीय उत्पाद प्रदान किए जाएं, जिससे ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी 95 ब्लॉकों में पहुंचेंगे अपर सचिव स्तर के अधिकारी, करेंगे रात्रि प्रवास

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बताया कि शीतकालीन यात्रा के दौरान पंच बद्री और पंच केदार के साथ ही आसपास के प्रमुख स्थलों को विकसित किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यात्रा मार्गों पर पार्किंग की सुव्यवस्था और सड़क, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने इस यात्रा को राज्य की आर्थिकी को बढ़ाने में ‘गेम चेंजर’ बताते हुए सभी संबंधित विभागों को शीतकालीन यात्रा के प्रचार-प्रसार को भी प्रभावी तरीके से करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी दीपम सेठ, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम व अन्य अधिकारियों के अलावा वर्चुअल माध्यम से संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थे।

Tags: cm dhami
Previous Post

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी 95 ब्लॉकों में पहुंचेंगे अपर सचिव स्तर के अधिकारी, करेंगे रात्रि प्रवास

Next Post

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के छात्रों ने की सीएम धामी से मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
CM Dhami

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के छात्रों ने की सीएम धामी से मुलाकात

यह भी पढ़ें

madras high court

जब रैलियां हो रही थीं, तब क्या चुनाव आयोग अधिकारी दूसरे ग्रह पर थे : हाईकोर्ट

26/04/2021
CM Yogi attended the closing ceremony of the 19th National Jamboree

जंबूरी ने 2025 के प्रारंभ में आयोजित प्रयागराज महाकुम्भ का स्मरण करा दिया : मुख्यमंत्री योगी

28/11/2025
Sudhakar Singh

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने नितीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा

02/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version