• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस-एनसी गठबंधन पर मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस से पूछे 10 सवाल

Writer D by Writer D
24/08/2024
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद वहां विकास की गंगा बहने लगी लेकिन सत्ता के लालच में बार-बार देश की एकता और सुरक्षा के साथ खेलने वाली कांग्रेस पार्टी ने एनसी के साथ गठबंधन कर फिर से अपने मंसूबों को देश के सामने उजागर कर दिया है।

सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कांग्रेस से पूछा कि क्या कांग्रेस फिर ऐसे लोगों के साथ मिलकर पहले वाला माहौल बनाना चाहती है। मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस की नीति उजागर करते हुए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से 10 सवाल पूछे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस से पूछा है कि क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) के फिर से ‘अलग झंडे’ के वादे का समर्थन करती है?

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  के कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से 10 सवाल :

– क्या कांग्रेस नेशनल कांफ्रेंस के जम्मू-कश्मीर में फिर से अलग झंडे के वादे का समर्थन करती है।

– क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी आर्टिकल 370 और 35ए को वापस लाकर जम्मू-कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने के जेकेएनसी के निर्णय का समर्थन करती है।

– क्या कांग्रेस कश्मीर के युवाओं के बदले पाकिस्तान के साथ वार्ता करके फिर से अलगाववाद को बढ़ावा देने का समर्थन करती है।

– क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, पाकिस्तान के साथ एलओसी ट्रेड शुरू करने के नेशनल कांफ्रेंस के निर्णय से फिर से बॉर्डर पार से आतंकवाद और उसके इकोसिस्टम का पोषण करने का समर्थन करते हैं।

भविष्य के कर्णधार हैं मेधावी छात्र, राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा को मिलेंगे नए आयाम

– क्या कांग्रेस आतंकवाद और पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल लोगों के परिजनों को फिर से सरकारी नौकरी में बहाल करके आतंकवाद, दहशतगर्दी और बंद के दौर को फिर से लाने का समर्थन करती है।

– इस गठबंधन से कांग्रेस पार्टी का आरक्षण विरोधी चेहरा सामने आया है। क्या कांग्रेस दलितों, गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ियों के आरक्षण को समाप्त कर फिर से उनके साथ अन्याय करने के जेकेएनसी के वादे के साथ है।

– क्या कांग्रेस चाहती है कि शंकराचार्य पर्वत को तख्त-ए- सुलेमान और हरि पर्वत कोह-ए-मारन के नाम से जाने जाएं।

– क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से भ्रष्टाचार की आग में झोंक कर पाकिस्तान समर्थित गिने चुने परिवारों के हाथों में सौंपने का समर्थन करती है।

– क्या कांग्रेस पार्टी जेकेएनसी के जम्मू और घाटी के बीच भेदभाव की राजनीति का समर्थन करती है।

– क्या कांग्रेस और राहुल गांधी कश्मीर को ऑटोनॉमी देने की जेकेएनसी की विभाजनकारी सोच और नीतियों का समर्थन करते हैं।

Tags: cm dhamidhami newsUttarakhand News
Previous Post

सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, मोदी सरकार ने दी UPS को मंजूरी

Next Post

दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, टिकट को लेकर हुई बैठक

Writer D

Writer D

Related Posts

YIDA
उत्तर प्रदेश

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में बड़े निवेश की रफ्तार तेज, तीन कंपनियों को भूमि आवंटन

17/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

17/03/2026
Anand Bardhan
Categorized

मुख्य सचिव ने कैंचीधाम व भवाली-रातिघाट बाईपास का किया निरीक्षण, जून से पहले संचालन के निर्देश

17/03/2026
Nitish Kumar
Main Slider

राज्यसभा में नीतीश कुमार का कदम, संजय झा ने सौंपा प्रमाण पत्र

17/03/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

17/03/2026
Next Post
CM Nayab Singh

दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, टिकट को लेकर हुई बैठक

यह भी पढ़ें

cm dhami

सीएम धामी ने रोड शो में किया प्रतिभाग, बोले- मां पूर्णागिरि का बुलावा आया है

28/04/2022
NCB समन भेजने की तैयारी में

सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को NCB समन भेजने की तैयारी में

14/09/2020
Life Imprisonment

हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा

08/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version