Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM धामी ने हेमवती बहुगुणा को किया नमन, बोले- वे हिमालय पुत्र थे

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हेमवती नंदन बहुगुणा (Hemvati Bahuguna) की जयंती पर याद करते हुए कहा कि वे हिमालय`पुत्र थे। अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर उन्होंने भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके कार्य हमेशा विकास के लिए याद किए जाएंगे।

सोमवार को घंटा स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्व. बहुगुणा कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे। वे हिमालय पुत्र थे और हिमालय जैसे उनके इरादे थे। उनके किए गए कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने उ.प्र. के मुख्यमंत्री और केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवा कर प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाए। वह पर्वतीय राज्यों के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते थे।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, काबीना मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, मेयर सुनील उनियाल गामा मौजूद थे।

इमैनुएल मैक्रों लगातार दूसरी बार बने राष्ट्रपति

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में भी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

Exit mobile version