Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम धामी ने सैनिकों के परिजनों संग मनाया दीपावली पर्व

CM Dhami

CM Dhami

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रविवार को सैनिकों,भूतपूर्व सैनिकों के परिजनों संग दीपावली पर्व मनाते हुए सैनिकों का उत्सहवर्धन किया।

गढ़ी कैंट में 08 गढ़वाल रेजीमेंट की ओर से आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने उपस्थित सैनिको और उनके परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं व बधाई दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सैनिकों की ओर से लगाए गए विभिन्न स्टाॅलों का निरीक्षण कर उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान 08 गढ़वाल रेजीमेंट की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 08 गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिक,भूतपूर्व सैनिक और उनके परिजन उपस्थित थे।

Exit mobile version