• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड स्थापना के बाद 2022 में पहली बार टूटा मिथक, जब जनता ने भाजपा को चुना: धामी

Writer D by Writer D
22/03/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड स्थापना के बाद पहली बार मिथक टूटा, जब 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता ने भारतीय जनता पार्टी भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया। इस कार्यकाल में कई सुझाव पर सरकार ने काम किया है। उत्तराखंड की जनता से जो भी वादे किया था, उसको धरातल पर उतारने का काम लगातार किया।

प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी पर कमेटी अपना काम कर रही है। जल्द ही कानून का रूप लेगा। यूसीसी से महिला सशक्त होगी, उनकी सुरक्षा होगी, बच्चों की सुरक्षा होगी, लिव-इन रिलेशनशिप का भी ध्यान रखा गया है। नकल को रोकने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून भी राज्य सरकार ने लाया है।

गिनाई उपलब्धियां

धामी (CM Dhami) ने कहा कि देवभूमि के सौंदर्य को बिगाड़ने का काम जिसने भी किया, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हुई। सरकारी और निजी संपत्ति को जिसने भी नुकसान पहुंचाने का काम किया, उसके लिए राज्य सरकार कड़ा कानून लेकर आई है। अंत्योदय योजना के अंतर्गत तीन नि:शुल्क गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए 1064 जारी किया गया है। सतर्कता विभाग इसको और मजबूत करने का काम कर रहा है। 2012 के मुकाबले इस बार का बजट बड़ा है। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में 2.50 लाख करोड़ का लक्ष्य रखा था, लेकिन 3.54 लाख करोड रुपये के एमओयू करार हुए। अब तक 81 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग की जा चुकी है, जो आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा।

2026 तक गंगा कॉरिडोर बनाने का लक्ष्य

पुष्कर धामी (CM Dhami) ने कहा कि हाउस आफ हिमालय की मांग लगातार बढ़ रही है। उत्पादों को लेकर सरकार महिलाओं को एक स्थान दे रही है। 2026 तक गंगा कॉरिडोर बनाने का लक्ष्य सरकार ने रखा है। जमरानी बांध परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है। देहरादून में जलापूर्ति के लिए आने वाले 50 वर्षों तक सैंग डैम परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है।

चारधाम यात्रा पर हुई बेहतर कनेक्टिविटी

बेहतर हवाई सेवा को लेकर सरकार तेजी से काम कर रही है। पंतनगर का एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय बनाने के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। देहरादून से दिल्ली तक एलिवेटेड रोड बनाने का काम तेजी के साथ चल रहा है। इससे अब मात्र दो से ढाई घंटे में दिल्ली पहुंच सकेंगे। चारधाम यात्रा पर बेहतर कनेक्टिविटी हुई। 2022 की तुलना में 2023 में 10 लाख का आंकड़ा बड़ा है।

एक लाख 25 हजार लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि 22 वर्षो में 6859 नियुक्ति हुई। जबकि भाजपा सरकार में दो वर्षों में 7600 नियुक्ति हुई। आयुष्मान योजना में 10 लाख लोगों को अब तक लाभ मिल चुका है। किच्छा में राज्य का दूसरा एम्स का सेटेलाइट बनने जा रहा है। राज्य में एक लाख 25 हजार लखपति दीदी बनाने का भी लक्ष्य है।

अयोध्या में होगा उत्तराखंड का अतिथि गृह, जल्द बनेगी डीपीआर

डबल इंजन की सरकार में 60 लाख लोग प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से अन्न ले पा रहे हैं। नौ लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। यही नहीं, राम मंदिर का कार्य भव्य हुआ, जिसके चलते अतिथि गृह बनाने का निर्णय लिया था। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि दे दी है। जल्द ही डीपीआर बनेगी।

Tags: cm dhamidehradun newsdhami 2.0dhami governmentNational newsUttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी बोले- उत्तराखंड का समग्र विकास करेगी सरकार, सभी विधायकों से मांगे 10-10 प्रस्ताव

Next Post

मुख्यमंत्री धामी का दावा कि अपने ऐतिहासिक कार्यों के चलते जीतेगी भाजपा

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yuva yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी बाजी

02/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव

02/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

02/04/2026
CM Dhami
राजनीति

केदारनाथ रावल से मिले मुख्यमंत्री धामी, यात्रा तैयारियों पर हुई अहम चर्चा

02/04/2026
CM Nayab Singh Saini met the PM Modi
राजनीति

CM नायब सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

02/04/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी का दावा कि अपने ऐतिहासिक कार्यों के चलते जीतेगी भाजपा

यह भी पढ़ें

yogi

मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियादियों की समस्याएं

20/06/2022
attempt to murder

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की हालत नाजुक

13/10/2020
70 history sheeter

70 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने एक साथ थाने में लगाई हाजिरी

01/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version