Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM धामी ने CDS बिपिन रावत के निधन पर जताया दुख, कहा-महान सपूत पर देश को गर्व

pushkar singh dhami

pushkar singh dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकाप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य अधिकारियों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि इस महान सपूत का देश की सुरक्षा और महान सेवा के योगदान पर हमेशा गर्व रहेगा।

मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा और देश की रक्षा के लिए उनके लिए गए साहसिक निर्णयों और सैन्य बलों के मनोबल को सदैव ऊंचा बनाए रखने में उनके योगदान को देश सदैव याद रखेगा।

CDS बिपिन रावत के निधन पर पाकिस्तानी सेना ने जताया दुख, किया ये ट्वीट

उन्होंने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत की परवरिश उत्तराखण्ड के छोटे से गांव में हुई। वे अपनी विलक्षण प्रतिभा, परिश्रम, अदम्य साहस और शौर्य के बल पर सेना के सर्वोच्च पद पर आसीन हुए। उनके आकस्मिक निधन से उत्तराखण्ड को भी बड़ी क्षति हुई है।

Exit mobile version