Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देवप्रयाग के पास वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

CM Dhami

CM Dhami

देहरादून। चारधाम यात्रा मार्ग पर देवप्रयाग के समीप हुई दुखद वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिवादन बल (NDRF) और अन्य संबंधित एजेंसियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों में लगाया गया। दुर्घटनास्थल पर युद्धस्तर पर राहत अभियान संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हादसे में लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए सघन खोज अभियान जारी है तथा संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) लगातार ले रहे हालात की जानकारी

मुख्यमंत्री(CM Dhami) ने कहा कि प्रशासन से दुर्घटना की स्थिति की लगातार जानकारी ली जा रही है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है तथा राहत एवं बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है।

Exit mobile version