• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज का नया भारत नए बदलावों की ओर अग्रसर: सीएम धामी

Writer D by Writer D
11/04/2023
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि आज का नया भारत अपनी प्राचीन शैक्षणिक और सांस्कृतिक पद्धति को केंद्र में रखते हुए नए बदलावों की ओर अग्रसर है। युवाओं को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए क्षेत्र के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करना होगा।

मंगलवार को पटेल नगर स्थित श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोद्यार्थियों, स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की। इस इस दौरान वर्ष 2017 से 2022 तक के स्नातक के 3290, स्नात्कोत्तर के 2009 एवं शोध के 34 दीक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी दीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में कुछ पाने के लिए हमेशा मन में सीखने की इच्छा को बनाकर रखना चाहिए। ज्ञान का कोई अंत नहीं होता है। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि “जिस शिक्षा से जीवन में पैरों पर खड़ा हुआ जा सके, हम अपना जीवन निर्माण कर सकें, मनुष्य बन सकें, चरित्र गठन कर सकें और विचारों का सामंजस्य कर सकें, वही वास्तव में शिक्षा कहलाने योग्य है।”

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व न केवल हमारी शक्ति और ज्ञान परंपरा से परिचित हीं नहीं, बल्कि प्रत्येक क्षेत्र में हमारा अनुसरण करने को भी तत्पर है। आज पूरा विश्व हमारे युवाओं के सामर्थ्य से लाभान्वित होने के लिए लालायित है। हम आजादी के अमृतकाल में प्रवेश कर गये हैं। हम सबको प्रण करना होगा कि हम अपने कार्यों से देश और समाज के लिए अहम योगदान दें। युवा जिस भी क्षेत्र को चुनेंगे,उस क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब होंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि श्री गुरु राम शिक्षा मिशन की स्थापना 1952 में महंत इंदिरेश चरण दास महाराज ने समाज के सभी वर्गों के छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान की थी। आज यह मिशन उत्तर भारत में सैकड़ों संस्थानों में नर्सरी से पी.एच.डी. तक लाखों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। मिशन के अध्यक्ष, महंत देवेंद्र दास महाराज ने मंहत इंदिरेश अस्पताल, गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, स्कूल ऑफ नर्सिंग और स्कूल ऑफ पैरामेडिकल साइंस शुरू करके समाजसेवा के क्षेत्र में नए आयाम जोड़े हैं।

शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए 20 विश्वविद्यालयों के साथ होगा एमओयू –

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए जल्द ही देश दुनिया के विख्यात 20 विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू किया जायेगा। उपाधि मिले युवाओं पर समाज के लिए योगदान देने की बड़ी जिम्मेदारी है। महन्त इंदिरेश अस्पताल में अभी तक आयुष्मान योजना के तहत 91 हजार से अधिक लोगों का इलाज हो चुका है। संस्थान शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य कर रहा है।

शहीद नेगी को चिरस्थायी बनाए जाने के किए जाएंगे प्रयास: सीएम धामी

इस मौके पर विधायक विनोद चमोली, गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.यू.एस.रावत, विश्व विद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. डी.पी. सिंह एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

शहीद नेगी को चिरस्थायी बनाए जाने के किए जाएंगे प्रयास: सीएम धामी

Next Post

Nikay Chunav: कांगेस ने जारी की 15 प्रत्याशियोंं की सूची, देखें पूरी लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

धामी : कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और ट्रैफिक पर रखें खास फोकस

04/04/2026
CM Dhami met Union Minister Manohar Lal Khattar
Main Slider

कुंभ-2027 की तैयारी तेज: धामी ने केंद्र से मांगे ₹325 करोड़, RRTS-मेट्रो विस्तार का प्रस्ताव

04/04/2026
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ

04/04/2026
क्राइम

कार कुएं में गिरी, एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत नौ की मौत

04/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव

02/04/2026
Next Post
Nikay Chunav

Nikay Chunav: कांगेस ने जारी की 15 प्रत्याशियोंं की सूची, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें

एक सितंबर से 15 सितंबर तक मनाया जाएगा ‘स्वच्छता पखवाड़ा’

28/08/2024
CM Yogi

राम मनोहर लोहिया ने समाज में जड़ता पर कठोर प्रहार किए : योगी आदित्यनाथ

23/03/2024

योगी सरकार के जागरुकता कार्यक्रमों से पिछले 8 वर्ष में कृषि क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व उन्नति

26/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version