Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राज्य की आर्थिकी बढ़ाने के लिए प्लानिंग से करें काम: मुख्यमंत्री धामी

cm dhami

cm dhami

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सम्पति विभाग की बैठक में राज्य की आर्थिकी बढ़ाने के लिए विभागों को सुनियोजित योजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बुधवार को सचिवालय में राज्य सम्पति विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) विभाग की ओर से दिए जा रहे प्रस्तुतीकरण से नाखुश थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तुतीकरण सूक्ष्म और स्पष्ट हो। धरातल पर आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किए जाएं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों कि गुणवत्ता खराब होने पर संबंधितों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राज्य सम्पति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एकीकृत पैटर्न पर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिकी बढ़ाने के लिए विभागों को सुनियोजित प्लानिंग करनी होगी। जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उन्हें सुनियोजित तरीके से किया जाए, जिससे कम खर्चे में अधिक आउटपुट मिले।

माता वैष्‍णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान, रेलवे ने दी ये सौगात

उन्होंने कहा कि विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए जो भी नई योजनाएं बन रही हैं, उनमें कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में जब उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयन्ती मनायेगा। उत्तराखंड को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए सभी विभागों को कार्यों में तेजी के साथ आपसी समन्वय से कार्य करना होगा।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम्, विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव प्रताप शाह एवं राज्य संपति विभाग के अधिकारी थे।

Exit mobile version