• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने दिव्यांग दिवस पर 32 दिव्यांगजनों को किया सम्मानित

Writer D by Writer D
03/12/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami honored 32 Divyangjans

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने शनिवार को विश्व दिव्यांग दिवस ( Divyangjan Day) के अवसर पर सुभाष रोड स्थित लॉर्ड वेंकटेश्वर हॉल में समाज कल्याण विभाग के राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार समारोह में दिव्यांगजनों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कुल 32 दिव्यांगजनों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, मान पत्र एवं 5-5 हजार की धनराशि देकर सम्मानित किया। जिसमें 10 उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी, 11 दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी, 10 स्वत: रोजगार में रत दिव्यांगजन एवं 01 सेवायोजक अधिकारी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजनों के लिए चार घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि दक्ष दिव्यांग कर्मचारियां, उनके सेवायोजकों, स्वत: रोजगार से रत दिव्यांग व्यक्तियों एवं दिव्यांग व्यक्तियों के सेवायोजक अधिकारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार के रूप में दी जाने वाली धनराशि 05 हजार रुपये से बढ़ाकर 08 हजार रुपये की जायेगी। दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक यंत्र/उपकरण हेतु कृत्रिम अंग अनुदान की धनराशि 3500 रुपये से बढ़ाकर 7000 रुपये की जायेगी।

वृद्धावस्था पेंशन योजना की तरह ही दिव्यांग पेंशन योजना को सरलीकृत करते हुए ऐसे समस्त दिव्यांग भी पेंशन हेतु पात्र होंगे, जिनके पुत्र/पौत्र 20 वर्ष से अधिक आयु के हों। दिव्यांगजनों को परीक्षाओं में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक में 05 प्रतिशत की छूट दी जायेगी।

32 Divyang honored on Divyang Day

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने राज्य दक्षता पुरस्कार 2022 से सम्मानित होने वाले सभी दक्ष कार्मिकों, सेवायोजकों को शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार सेवा और सहयोग के भाव के साथ दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए निरन्तर प्रयासरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। हम प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में दिव्यांग जनों को सामाजिक और आर्थिक दोनों क्षेत्रों में समानता का अधिकार दिलाने के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ वर्ष 2022-23 में 155 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांग भाई-बहनों को 1500 रुपये की मासिक पेंशन दी जा रही है। दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को प्रतिमाह 700 रुपये का अनुदान भरण पोषण हेतु दिया जा रहा है। सरकारी नौकरियों में भी दिव्यांगजनों के लिए क्षैतिज आरक्षण 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत किया गया है। प्रत्येक जनपद में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के माध्यम से दिव्यांगजनों को सभी सरकारी योजनाओं को लाभ दिया जा रहा है। दिव्यांग से विवाह करने पर प्रोत्साहन के रूप में 25000 रुपये की धनराशि भी दी जा रही है।

32 Divyang honored on Divyang Day

इस अवसर पर विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रमुख सचिव समाज कल्याण एन. फैनई, निदेशक समाज कल्याण बी.एल. फिरमाल, आयुक्त दिव्यांगजन कर्मेन्द्र सिंह, निदेशक जनजाति कल्याण संजय टोलिया एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiDivyangjan DayNational newsUttarakhand News
Previous Post

यूपी में बुलडोजर अब सिर्फ सड़क नहीं बनाता, माफिया का सीना भी रौंदता: सीएम योगी

Next Post

विस्तार समय से पहले यूसीसी तैयार कर लेगी ड्राफ्ट: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Asaram Bapu
Main Slider

जेल में बंद आसाराम की अचानक बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

10/10/2025
Soldier
Main Slider

जंगल बना रहस्य! लापता सेना जवान का शव मिला, साथी की तलाश तेज़

10/10/2025
CM Dhami meets DUSU President and JNUSU Joint Secretary
राजनीति

सीएम धामी ने डूसू अध्यक्ष और JNUSU संयुक्त सचिव से मुलाकात की, दी जीत की बधाई

09/10/2025
CM Dhami met Finance Minister Sitharaman
Main Slider

CM धामी ने वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाकात की, पहाड़ी राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की

09/10/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

बस्तर की नई तस्वीर: बंदूक नहीं, भरोसा और विकास की हवा चल रही है

09/10/2025
Next Post
CM Dhami

विस्तार समय से पहले यूसीसी तैयार कर लेगी ड्राफ्ट: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उबाल जारी, जानें अपने शहर के रेट

30/10/2021
Lightning

बारिश के दौरन बिजली गिरने से 10 की मौत, 17 लोग झुलसे

24/06/2023
CM Yogi

सीएम योगी ने MSME उद्यमियों का किया आह्वान, UP GIS के लिए अभी से शुरू करें तैयारी

03/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version