Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम धामी ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

CM Dhami

CM Dhami

देहारादून। मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार को लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सभी लोकतंत्र सेनानियों को अंग वस्त्र और पुष्प देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आज उन्हें राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान भारत के लोकतंत्र की रक्षा करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र सेनानियों द्वारा किये गए त्याग और बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता।

सम्मान समारोह के अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami),  विश्व संवाद केन्द्र के निदेशक विजय समेत भारी संख्या में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version