• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने 06 नये पुलिस थानों और 20 पुलिस चौकियों का किया उद्घाटन

Writer D by Writer D
13/02/2023
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सोमवार को सचिवालय से 06 नये पुलिस थानों और 20 नई पुलिस चौकियाें का वर्चुअल उद्घाटन किया। ये क्षेत्र पहले राजस्व पुलिस के अधीन थे, अब इनमें नियमित पुलिस की व्यवस्था की गई है।

इन 06 थानों में 661 ग्राम हैं और 20 चौकियों में 696 ग्राम शामिल हैं। इन 06 थानों में पौड़ी में थाना यमकेश्वर, टिहरी में थाना छाम, चमोली में थाना घाट, नैनीताल में थाना खनस्यूॅ, अल्मोड़ा में थाना देघाट और धौलछीना शामिल हैं। 20 नई चौकियों में देहरादून में लाखामण्डल, पौड़ी में बीरोखाल, टिहरी में गजा, काण्डीखाल एवं चमियाला, चमोली में नौटी, नारायणबगड़ और उर्गम, रुद्रप्रयाग में चौपता एवं दुर्गाधार, उत्तरकाशी में सांकरी व धौंतरी, नैनीताल में औखलकाण्डा, धानाचूली, हेड़ाखाल एवं धारी, अल्मोड़ा में मजखाली, जागेश्वर एवं भौनखाल तथा चम्पावत में बाराकोट शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि विकास एवं व्यवस्थाओं में परिवर्तन के साथ राज्य के जिन क्षेत्रों में राजस्व पुलिस की जगह पर नियमित पुलिस की आवश्यकता हो रही है, उनमें चरणबद्ध तरीके से नियमित पुलिस की व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि सुशासन से समृद्धि के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। पुलिस व्यवस्था राज्य की कानून व्यवस्था का दर्पण होती है। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाने की पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी होती है।

उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को सुधारने की हमेशा गुंजाइश होती, इस दिशा में उत्तराखण्ड पुलिस को निरन्तर कार्य करना होगा। पुलिस की यह भी बड़ी जिम्मेदारी है कि समाज के अच्छे लोगों का उन पर विश्वास बढ़े और आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को पुलिस का डर भी हो। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की पुलिस पर बड़ी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारियों को अपने नियमित कार्यों के अलावा जनहित से जुड़े विषयों पर लगातार कार्य करना होगा। अपने कार्यों के साथ ही हम समाज सेवा के कार्य करते हैं, तो यह हमारे लिए उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री राज्य बनाने, स्वच्छता अभियान व सामाजिक सरोकारों के अन्य कार्यों में भी उत्तराखंड पुलिस को लगातार कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से पुलिस के प्रति लोगों का दृष्टिकोण बदला है। विपरीत परिस्थितियों में उत्तराखंड पुलिस द्वारा समाज सेवा के लिए जो कार्य किये गये वह सराहनीय है। हमें आगे भी हर क्षेत्र में इसी मनोयोग से कार्य करना होगा।

इस मौके पर विधायक शैला रानी रावत, रेनू बिष्ट, सुरेश सिंह चौहान, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, वर्चुअल माध्यम से विधायक राम सिंह कैड़ा, अनिल नौटियाल, भूपाल राम ट्म्टा, महेश जीना, आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार एवं संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी एवं एसएसपी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

15 साल पुराने मामले में आजम खान और अब्दुल्ला आजम दोषी करार

Next Post

राज्य के लिए पलायन एक बड़ी चिंता: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर लिए गए अहम फैसले

13/05/2026
CM Vishnudev
राजनीति

ऊर्जा संरक्षण की दिशा में उठाया गया हर कदम राष्ट्रनिर्माण में योगदान है : मुख्यमंत्री साय

13/05/2026
Haryana civic polls
Main Slider

हरियाणा निकाय चुनाव: हुड्डा के गढ़ में बीजेपी की सेंध, सांपला में पार्टी को मिली जीत

13/05/2026
CM Vijay
Main Slider

विधानसभा में भी ‘विजय’, फ्लोर टेस्ट में TVK को मिला 144 विधायकों का समर्थन

13/05/2026
Next Post
CM Dhami

राज्य के लिए पलायन एक बड़ी चिंता: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वविद्यालय विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई

18/04/2025
Name plate

घर का पहला आकर्षण बनती हैं नेम प्लेट, बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान

27/01/2026
memory

कहीं आपकी भी याददाश्त कमजोर तो नही हो रही? फॉलो करें ये जरूरी टिप्स

28/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version