• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने किया 3916.85 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, बहनों ने बांधी राखी

Writer D by Writer D
18/08/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर 3916.85 लाख रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 2510.95 लाख की 13 योजनाओं का लोकार्पण एवं 1465.90 लाख की 13 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने बेलखेत क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा का कार्य किए जाने, राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी की सुरक्षा कार्य किए जाने, बेलखेत में झूला पुल का निर्माण किए जाने, चम्पावत में निर्माणाधीन स्टेडियम का नाम स्व. कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखे जाने एवं भारतीय सेना के शहीद कमांडो नवीन सिंह बिष्ट के नाम से ग्राम पंचायत दुधौली के खरकोडी मार्ग को किए जाने की घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री का रक्षाबंधन कार्यक्रम

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत महिला लाभार्थियों को चेक वितरण किए और जिला खनन न्यास निधि से पशुपालन विभाग को उपलब्ध कराई गई एक एम्बुलेंस तथा पुलिस विभाग को उपलब्ध कराई गई तीन मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने जनपद में बेहतर कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से पिरूल, ऐपण, सूत व अन्य स्थानीय उत्पादों से बनाई गई राखियों एवं अन्य निर्मित उत्पादों की सराहना की।

बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मुख्यमंत्री से की भेंट

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने सभी महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चंपावत उनका घर है एवं यहां का हर कोई उनका परिजन है। उन्होंने कहा कि वो हर स्थिति में अपने परिजनों एवं प्रदेशवासियों के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। रक्षाबंधन महिलाओं के सम्मान के साथ पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व का पर्व भी है। यह पर्व हमें अपने कर्तव्य, वचनों के प्रति भी बोध करवाता है।

मुख्यमंत्री का रक्षाबंधन कार्यक्रम

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान पर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, लोहाघाट नेहा ढेक, पाटी सुमनलता, बाराकोट विनीता फर्त्याल आदि उपस्थित थे।

Tags: champawat newscm dhamidhami newsUttarakhand News
Previous Post

बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Next Post

मऊ की पहचान महादेव हैं, माफिया नहीं : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Plants
Main Slider

इस तरह से भी उगाए जा सकते हैं ये पौधे, जानें सही तरीका`

10/05/2026
Tell this lovely poem to your mother on Mother's Day, mother will be happy
Main Slider

Mother’s Day पर अपनी माँ को सुनाए ये प्यारी कविता माँ हो जाएंगी खुश

10/05/2026
Governor Gurmeet Singh
Main Slider

राज्यपाल ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

09/05/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

09/05/2026
CM Yogi met the Governor
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

09/05/2026
Next Post
AK Sharma

मऊ की पहचान महादेव हैं, माफिया नहीं : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Bus

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

15/11/2022
CM Yogi

योगी सरकार की सख्ती से यूपी में घटे 85 फीसदी तक अपराध

30/03/2025
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

मुख्तार अंसारी का गुरु भीम सिंह इटावा सेंट्रल जेल में कैद

03/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version